फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Graham Reid says Unlike others, COVID19 has failed to hamper our Olympics preparation

'हमारी ओलंपिक तैयारियों पर कोरोना वायरस का प्रभाव नहीं'

Sun, 22 Mar 2020 04:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 22 Mar 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Graham Reid says Unlike others, COVID19 has failed to hamper our Olympics preparation
ग्राहम रीड - फोटो : social media

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड का मानना है कि कोविड-19 महामारी के कारण उनका अभ्यास कार्यक्रम अन्य देशों की तरह प्रभावित नहीं हुआ है। जहां तक टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों का सवाल है तो 8 बार का चैंपियन भारत अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बेहतर स्थिति में है।

विज्ञापन


भारत के लिए यह निश्चित तौर पर निराशाजनक है कि कोविड-19 महामारी के कारण उसकी टीम एफआईएच प्रो लीग मैचों को खेलने के लिए जर्मनी और इंग्लैंड का दौरा नहीं कर पाई लेकिन इस मुश्किल घड़ी में रीड इसके सकारात्मक पक्षों पर गौर करते हैं। प्रो लीग को अभी स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे खतरे के बावजूद भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और हॉकी इंडिया द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।
विज्ञापन


रीड ने बेंगलुरू में साइ के दक्षिण भारत के केंद्र से कहा, 'संबंधित विभागों ने जल्दी से कार्रवाई की और साई केंद्र को अलग थलग कर दिया। हम अलग थलग जरूर हैं लेकिन हम अपने सामान्य कार्यक्रम के अनुसार चल रहे हैं। चीजें बड़ी सहजता से हो रही हैं। हम वायरस पर नियंत्रण नहीं कर सकते लेकिन हम अपने वातावरण पर नियंत्रण कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'चीजें हर दिन बदल रही हैं लेकिन एक अच्छी बात यह है कि हम लगातार अभ्यास जारी रखे हुए हैं, जबकि अन्य देशों के साथ ऐसा नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने परिवारों के साथ हैं और पर्थ में अभ्यास कर रहे हैं। अर्जेंटीना का केंद्रीकृत कार्यक्रम है लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे अभी हमारी तरह अभ्यास कर पा रहे हैं। हमारी पूरी टीम साथ में है।'

रीड ने कहा, 'यहां हमारे साथ शिविर में 32 खिलाड़ी हैं और हम एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धी हॉकी खेल सकते हैं। हम अंतरराष्ट्रीय मानसिकता के साथ आपस में मैच खेल रहे हैं। हम हर दिन भिन्न शैली की हॉकी खेल रहे हैं। एक दिन हम जर्मनी जैसी तो दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की तरह हॉकी खेल रहे हैं।'

भारत को 25 और 26 अप्रैल को होने वाले मैचों के लिए जर्मनी और दो और तीन मई को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए लंदन जाना था लेकिन अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए प्रो लीग को 17 मई तक स्थगित कर दिया है, जिससे ये मैच रद्द हो गए हैं।

रीड ने कहा, 'हम अब भी लगातार वह कर रहे हैं जो अपनी तरफ से कर सकते हैं मतलब बंद और सुरक्षित माहौल में हॉकी खेलना। इस गंभीर संकट के मामले में हम हॉकी इंडिया और भारत सरकार की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं। निश्चित तौर पर हमें ओलिंपिक तैयारियों के अपने कार्यक्रम को फिर से तैयार करना होगा।'

रीड ने कहा कि महामारी को देखते हुए टोक्यो ओलिंपिक के स्थगित होने की संभावना है लेकिन उम्मीद जताई कि ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता कि ओलिंपिक होने चाहिए या उन्हें स्थगित कर देना चाहिए। यह फैसला आईओसी और टोक्यो खेल के आयोजकों को करना है। लेकिन ओलंपिक खास होते हैं और प्रत्येक खिलाड़ी इसका हिस्सा बनने का सपना देखता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed