{"_id":"5a2645164f1c1b0d698bffbf","slug":"germany-defeated-india-by-2-0-in-hockey-world-league-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में जर्मनी से 2-0 से हारा ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में जर्मनी से 2-0 से हारा
अमरउजाला डिजिटल, खेल डेस्क नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
हॉकी वर्ल्ड लीग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी टीम हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में तेजतर्रार जर्मनी की टीम से 2-0 से हार गई है। भुवनेश्वर में खेले गए पूल बी के आखिरी लीग मैच में भारत ने तेज शुरुआत की लेकिन बाद में वह जर्मनी के आक्रमण के आगे सुस्त हो गए। जर्मनी की ओर हैनर मार्टिन ने 17 वें मिनट में और मैट्स ग्रैमबुश ने 20 वें मिनट में गोल किया। अंतिम मैच में जीतने के बाद जर्मनी की टीम पूल में टॉप पर रही।
जर्मनी की टीम ने भारतीय डिफेंस को पूरी तरह चकमा देते मैच में पकड़ बनाकर रखी। जर्मनी को बहुत कम मौके मिले लेकिन उन्होंने उन्हें पूरी तरह भुनाया और हाफ टाइम से ही 2-0 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली थी। जर्मनी ने पहला गोल पेनल्टी कॉर्नर से किया। दूसरा गोल भारतीय डिफेंस को छकाते हुए किया गया।
मैच में वापसी करने के लिए भारतीय टीम ने जवाबी हमले किए लेकिन वह गेंद को गोल पोस्ट में नहीं डाल पाए। मैच के अंत में भारत ने गोल करने की पूरी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। मनदीप सिंह के शानदार शॉट को जर्मन गोलकीपर ने रोक दिया।