फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   France stun India 5-2 in FIH Pro League hockey

FIH Pro League: एफआईएच प्रो लीग हॉकी में फ्रांस ने भारत को 5-2 से हराया, दर्ज की पहली जीत 

Sun, 13 Feb 2022 01:42 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Sun, 13 Feb 2022 01:42 AM IST
सार

मैच के पहले क्वार्टर की शुरुआत काफी धीमी रही। दोनों टीमों ने सधी हुई शुरुआत की, खेल के पहले 15 मिनट में दोनों टीमों को गोल के लिए संघर्ष करना पड़ा।

विज्ञापन
France stun India 5-2 in FIH Pro League hockey
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस की पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को भारत को 5-2 शिकस्त देकर प्रो लीग में पहली जीत दर्ज की। फ्रांस की ओर से विक्टर चार्लेट ने 16वें और 59वें मिनट, विक्टर लॉकवुड ने 35वें और मेसन चार्ल्स ने 48वें और क्लेमेंट टिमोथी ने मैच के 60वें मिनट में गोल किए जबकि भारत की ओर से जरमनप्रीत सिंह ने मैच के 22वें और हरमनप्रीत सिंह ने मुकाबले के 57वें मिनट में गोल किए। 

विज्ञापन


मैच के पहले क्वार्टर की शुरुआत काफी धीमी रही। दोनों टीमों ने सधी हुई शुरुआत की, खेल के पहले 15 मिनट में दोनों टीमों को गोल के लिए संघर्ष करना पड़ा लेकिन दोनों ही टीम खाता खोलने में असफल रहीं। फ्रांस की टीम ने दूसरे क्वार्टर की शानदार शुरुआत की। खेल के 16वें मिनट में ही विक्टर ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए भारतीय गोलकीपर पाठक बहादुर को चकमा दिया और गोल कर टीम का खाता खोल दिया। खेल के 22वें मिनट में भारतीय टीम ने पलटवार किया। जरमनप्रीत सिंह ने डिफेंस को छकाते हुए गोल किया और खाता खोला। हाफ-टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा। 
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर में फ्रांस की टीम ने फिर आक्रमक खेल शुरू किया। खेल के 35वें मिनट में फ्रांस की टीम दबाव का फायदा उठाया और विक्टर लॉकवुड ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को मैच में 2-1 से बढ़त दिला दी। खेल के चौथे क्वार्टर में फ्रांस की टीम ने तीन और गोल किए और भारतीय टीम की वापसी के सारे दरवाजे बंद कर दिए। अब भारत का अगला मुकाबला रविवार को मेजबान द. अफ्रीका से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed