फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   France beat India in Junior Hockey World Cup

Junior Hockey World Cup: संजय की हैट्रिक के बावजूद चैंपियन भारत को फ्रांस ने 4-5 से दी शिकस्त

Thu, 25 Nov 2021 05:19 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 25 Nov 2021 05:19 AM IST
सार

Junior Hockey World Cup: भारत की हार टूर्नामेंट के पहले ही दिन का बड़ा उलटफेर रही। फ्रांस के लिए कप्तान टिमोथी क्लेमेंट (पहले, 23वें, 32वें मिनट) ने हैट्रिक दागी। उनके अलावा बेंजामिन मार्के (सातवें मिनट) और कोरेंटिन सेलियर (48वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

विज्ञापन
France beat India in Junior Hockey World Cup
हॉकी - फोटो : social media

विस्तार

उपकप्तान संजय की हैट्रिक के बावजूद मौजूदा चैंपियन भारत को जूनियर हॉकी विश्व कप के अपने पहले ही मुकाबले में फ्रांस के हाथों 4-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


भारत की ओर से ड्रैग फ्लिकर संजय (15वें, 57वें, 58वें मिनट) और उत्तम सिंह (10वें मिनट) ने गोल किए। संजय से तीनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर दागे। दुनिया की 26वें नंबर की टीम फ्रांस ने पहले ही मिनट में गोलकर भारत को चौंका दिया था।
विज्ञापन


फ्रांस के कप्तान क्लेमेंट ने मैच के पहले मिनट में ही भारतीय रक्षापंक्ति की लापरवाही का फायदा उठाते हुए गोल कर चौंका दिया। सातवें मिनट में मार्क ने टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने फ्रांस के खिलाफ हमलों की झड़ी लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की और इसका फायदा भी हुआ। मैच के दसवें मिनट में उत्तम के गोल से भारतीय टीम ने वापसी की। पांच मिनट बाद संजय ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 कर दिया। 

जर्मनी ने पाकिस्तान को 5-2 से रौंदा
छह बार की चैंपियन जर्मनी, बेल्जियम, पोलैंड और मलयेशिया ने जीत के साथ आगाज किया। जर्मनी ने पाकिस्तान को 5-2 से हराकर धमाकेदार शुरुआत की। जर्मनी ने पहले चार गोल 22 मिनट के भीतर किए। उसके लिए डकशीर रॉबर्ट (14वें, 54वें मिनट) ने दो जबकि स्ट्रूूथॉप मिशेल (पहले मिनट), सिगबर्ग मैक्सिमिलियन (19वें मिनट) और एस बेनेडिक्ट (22वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।


वर्ष 1979 के चैंपियन पाकिस्तान की ओर से शाहिद अब्दुल (18वें मिनट) और हम्मादुद्दीन मोहम्मद (49वें मिनट) ने गोल किए। बेल्जियम ने टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से पराजित किया। पोलैंड ने कनाडा को 1-0 से तो मलयेशिया ने चिली को 2-1 से हराया।

आज के मैच

  • अर्जेंटीना बनाम मिस्र : सुबह 9:30 बजे से
  • नीदरलैंड बनाम कोरिया : सुबह 12:00 बजे से
  • स्पेन बनाम अमेरिका : दोपहर 2:30 बजे से
  • फ्रांस बनाम पोलैंड : शाम 5:00 बजे से
  • कनाडा बनाम भारत : शाम 7:30 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed