सड़क हादसे में चार राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की मौत, ध्यानचंद ट्रॉफी खेलने लेने जा रहे थे होशंगाबाद
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक भीषण कार दुर्घटना में चार राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार सभी खिलाड़ी ध्यानचंद्र ट्रॉफी में खेलने के लिए इटारसी से होशंगाबाद जा रहे थे। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर रायसलपुर गांव के पास घटी। प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने हादसे में शिकार हुए पीड़ितों के परिवार को हर संभव मदद देने का एलान किया है।
होशंगाबाद में हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे हॉकी खिलाड़ियों के वाहन की रैसलपुर गाँव के पास दुर्घटना होने की ख़बर बेहद दुखद।
विज्ञापन विज्ञापन
दुर्घटना में मृत खिलाड़ियों के परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
1/2 — Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 14, 2019
खेल मंत्री ने भी जताया दुख
सीएम ऑफिस की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि हॉकी खिलाड़ियों के वाहन की रैसलपुर गांव के पास दुर्घटना होने की खबर बेहद दुखद है,उन्होंने मृत खिलाड़ियों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं भी जताई।
मृतकों और घायलों के नाम फिलहाल पुलिस ने उजागर नहीं किए हैं। हालांकि राज्य के उच्च शिक्षा एवं खेल व युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट कर मृतक खिलाड़ियों का नाम और उनके बारे में जानकारी दी।
जीतू पटवारी ने इस हादसे को लोकर शोक प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस भीषण सड़क हादसे में हॉकी अकादमी के चार खिलाड़ियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं सभी के परिजनों के साथ हैं।
इस हादसे में दिवंगत आदर्श हरदुआ (इटारसी), अंकित वरुण (ग्वालियर), आशीष लाल (जबलपुर) और शाहनवाज हुसैन (इंदौर) के शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं तथा दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
— Jitu Patwari (@jitupatwari) October 14, 2019