{"_id":"60cf6d448ebc3e2ee654fc2a","slug":"former-secretary-of-indian-women-hockey-fedration-amrit-bose-passed-away-at-the-age-of-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधन: नहीं रहीं भारतीय महिला हॉकी महासंघ की पूर्व सचिव अमृत बोस, खेल जगत में शोक की लहर","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
निधन: नहीं रहीं भारतीय महिला हॉकी महासंघ की पूर्व सचिव अमृत बोस, खेल जगत में शोक की लहर
Sun, 20 Jun 2021 10:01 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:01 PM IST
सार
भारतीय महिला हॉकी महासंघ की पूर्व सचिव अमृत बोस का निधन हो गया है। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अमृत ने भारतीय हॉकी के कई अहम पदों पर काम किया।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
भारतीय महिला हॉकी महासंघ की पूर्व सचिव अमृत बोस का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष की थीं। उनके निधन के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अमृत ने भारतीय हॉकी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं। भारतीय महिला हॉकी महासंघ के सचिव होने के साथ-साथ अमृत बोस ने अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी और दिल्ली महिला हॉकी संघ के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।
विज्ञापन
अमृत के निधन पर हॉकी इंडिया ने गहरा शोक प्रकट किया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ये वास्तव में हमारे लिए बहुत दुखद दिन है, अमृत बोस ने देश में हॉकी के विकाश में बहुत बड़ी भूमिका निभाई, वह बहुत याद आएंगी। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
विज्ञापन
बीता कुछ समय भारतीय हॉकी के लिए अच्छा नहीं रहा है। पिछले महीने, रविंदर पाल सिंह जो 1980 मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे उनका निधन कोरोना के चलते हो गया था। वहीं अब अमृत बोस नहीं रहीं।
विज्ञापन