फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Former National Hockey Captain Suraj Lata Devi Brutally Beaten by Husband Over Dowry

पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान सूरजलता ने पति के खिलाफ दर्ज कराई घरेलू हिंसा की शिकायत 

Thu, 20 Feb 2020 10:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 20 Feb 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Former National Hockey Captain Suraj Lata Devi Brutally Beaten by Husband Over Dowry
national women hockey

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान वाइखोम सूरजलता देवी ने अपने पति शांता सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा, शारीरिक उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


39 वर्षीय सूरजलता ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, '2005 में शादी के बाद से दहेज के लिए पति लगातार प्रताड़ित कर रहा है। पति ने दहेज के लिए मेरे साथ मारपीट की है। मैं शादी के बाद अपने पदक और फोटो लेकर आई तो मेरे पति ने उलाहना दिया कि इसका क्या फायदा। उसने अनैतिक आचरण के कारण अर्जुन पुरस्कार जीतने का भी आरोप लगाया।'

विज्ञापन

सूरज लता ने कहा कि नवंबर 2019 में कपूरथला में नशे में धुत होकर जब उनके पति ने कथित तौर पर उन्हें पीटा तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया। यह पहला मौका नहीं है जब सूरजलता को पति ने मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान किया है। 2005 में सूरजलता की शादी शांताकुमार से हुई थी। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं।

बता दें कि सूरजलता देवी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2002 राष्ट्रमंडल खेल, 2003 एफ्रो एशियाई खेल और 2004 हॉकी एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed