फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   FIH pro league match between india and new zealand cancelled due to covid19

कोरोना: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के FIH प्रो लीग मैच रद्द, भुवनेश्वर में होने थे यह मुकाबले

Sat, 11 Apr 2020 06:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 Apr 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
FIH pro league match between india and new zealand cancelled due to covid19
प्रो हॉकी लीग - फोटो : social media

एफआईएच प्रो लीग में भारत का अगले महीने होने वाला आखिरी दौर का घरेलू मुकाबला कोरोना के कारण रद्द कर दिया गया है। न्यूजीलैंड हॉकी टीम ने यात्रा संबंधी पाबंदियों के कारण एशियाई चरण रद्द कर दिया था। भारत को 23 और 24 मई को भुवनेश्वर में न्यूजीलैंड से खेलना था। न्यूजीलैंड ने महिला टीम का चीन का दौरा भी रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


हॉकी न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी इयान फ्रांसिस ने कहा, ‘न्यूजीलैंड सरकार द्वारा लगाई गई यात्रा संबंधी पाबंदियों और लॉकडाउन के साथ ही डाक्टरों की सलाह के आधार पर यह फैसला लिया गया है। हमारी पुरुष टीम भारत का और महिला टीम चीन का दौरा नहीं करेगी।’
विज्ञापन


इससे पहले अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने प्रो लीग मैचों का सत्र जुलाई-अगस्त तक बढ़ाने के संकेत दिए थे। भारत एफआईएच प्रो लीग में चौथे जबकि न्यूजीलैंड छठे स्थान पर है। भारत ने दो मैच जीते और एक हारा है । हॉकी इंडिया की सीईओ एलेना नार्मन ने मैच रद्द होने पर निराशा जताई लेकिन न्यूजीलैंड के फैसले का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed