फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   FIH Pro League: Indian Women's hockey team continues unbeaten run, beat Spain 2-1

एफआईएच प्रो लीग: भारतीय महिला हॉकी टीम का अजेय अभियान जारी, स्पेन को 2-1 से हराया

Sat, 26 Feb 2022 11:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Feb 2022 11:57 PM IST
सार

एफआईएच प्रो लीग में भारत की जीत में ज्योति और नेहा ने गोल किए। भारतीय टीम ने तीन जीत के साथ नौ अंक हासिल कर लिए हैं।

विज्ञापन
FIH Pro League: Indian Women's hockey team continues unbeaten run, beat Spain 2-1
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए शनिवार को यहां स्पेन को कड़े मुकाबले में 2-1 से हरा दिया। 
विज्ञापन

कलिंगा स्टेडियम में सविता पूनिया की अगुवाई वाली दुनिया की नौवें नंबर की भारतीय टीम ने छठे नंबर की टीम को मात दी। 

स्पेन ने 18वें मिनट में मार्टा सेगु के गोल की बदौलत बढ़त बनाई लेकिन भारतीय टीम को तुरंत ज्योति ने बराबरी दिला दी। उसके बाद 52वें मिनट में नेहा ने मैदानी गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुई। 

ज्योति ने किया पहला अंतरराष्ट्रीय गोल  
स्पेन का शुरुआत में दबदबा दिखाई दे रहा था। चौथे ही मिनट में मेहमान टीम ने पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया था लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने खतरे को आसानी से टाल दिया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने कई बार स्पेन के सर्किल में प्रवेश किया लेकिन कोई गोल नहीं कर सकी। 
विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में स्पेन ने सेगु की मदद से गोल कर दिया। भारत ने दो मिनट बाद ही इसका जवाब दे दिया जब ज्योति ने पलटवार करते हुए अकेले दम स्पेन की रक्षण पंक्ति को भेदा और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल कर दिया। पांच मिनट बाद स्पेन ने फिर पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया दीवार बनकर खड़ी थीं। मध्यांतर के समय स्कोर 1-1 था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

FIH Pro League: Indian Women's hockey team continues unbeaten run, beat Spain 2-1
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत का डिफेंस मजबूत
पाला बदलने के बाद भारत ने लगातार हमले बोलकर स्पेन पर और दबाव डाला। हालांकि गोल करने में सफलता नहीं मिली। अंतिम क्वार्टर में स्पेन ने फिर बढ़त हासिल करने की कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षक पंक्ति मजबूत साबित हुई। जब मैच समाप्ति में आठ मिनट बचे थे तो सर्किल में मिले पास को नेहा ने भुना लिया। वंदना कटारिया का पहला प्रयास स्पेनिश गोलकीपर ने बचा लिया था।

सविता की टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक 
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने मस्कट, ओमान में हुए शुरुआती दो मैचों में चीन को 7-1 और 2-1 से हराया था। अब रविवार को भारतीय टीम दूसरे चरण के मैच में स्पेन से भिड़ना है। भारतीय टीम ने तीन जीत के साथ नौ अंक हासिल कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed