फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   FIH Pro League: indian mens Hockey team hope to continue fine run against australia  

FIH Pro League: मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लय कायम रखने उतरेगा भारत

Thu, 20 Feb 2020 08:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 20 Feb 2020 08:19 PM IST
सार

  • तीस में 22 मुकाबले जीते हैं ऑस्ट्रेलिया ने भारत से
  • 08 : अंक चार मैचों में लेकर लीग में तीसरे स्थान पर चल रही है भारतीय हॉकी टीम 

विज्ञापन
FIH Pro League: indian mens Hockey team hope to continue fine run against australia  
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेजबान भारत एफआईएच प्रो लीग में शुक्रवार को पिछले चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगा तो उसका इरादा शानदार फॉर्म कायम रखने का होगा। भारत ने एफआईएच प्रो हॉकी लीग में पदार्पण करते हुए शानदार शुरुआत की और चार मैचों में आठ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है ।

विज्ञापन


मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ छह में से पांच अंक बनाए। इसके बाद विश्व और यूरोपीय चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ 2- 1 से जीत दर्ज करके तीन अंक हासिल किए। बेल्जियम ने दूसरा मैच 3-2 से जीता।
विज्ञापन


भारत ने पिछले कुछ समय में शानदार हॉकी खेली है। इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम लीग के अगले कुछ मैच विदेश में खेलेगी। दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पिछले 30 में से 22 मैच जीते हैं। उसने 2016 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच के बाद कभी पराजय का सामना नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में सर्वश्रेष्ठ कोच का एफआईएच पुरस्कार जीतने वाले कोलिन बैच ऑस्ट्रेलिया के कोच हैं। ऑस्ट्रेलिया ने कलिंगा स्टेडियम पर चैंपियंस ट्रॉफी 2014 सेमीफाइनल में जर्मनी से मिली हार के बाद निर्धारित समय में कोई मैच नहीं गंवाया है। इसी मैदान पर 2017 हॉकी विश्व लीग फाइनल में सभी छह मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया अपराजेय रहा था। 

इसके बाद 2018 विश्व कप सेमीफाइनल में नीदरलैंड ने उसे पेनल्टी शूटआउट में हराया था। ऑस्ट्रेलिया इस समय लीग में चार मैचों में छह अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। बेल्जियम के खिलाफ दो मैचों में उसे एक ही अंक मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों के बाद भारतीय टीम जर्मनी (25 और 26 अप्रैल) और ब्रिटेन (दो और तीन मई) में खेलेगी। 

इसके बाद 23 और 24 मई को न्यूजीलैंड से यहां खेलना है। फिर अर्जेंटीना में पांच और छह जून को खेलेगी और आखिरी चरण के मैच 13 और 14 जून को स्पेन के खिलाफ यहां खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed