{"_id":"5d70858e8ebc3e93a9531239","slug":"fih-pro-league-india-to-open-campaign-against-netherlands-on-january-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में नीदरलैंड के खिलाफ करेगी आगाज ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में नीदरलैंड के खिलाफ करेगी आगाज
Thu, 05 Sep 2019 09:18 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 05 Sep 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ अगले साल जनवरी में अपने घर में करेगी। भारतीय टीम घर में आठ मैच खेलेगी और इनमें छह जनवरी-फरवरी में और दो मई में खेलगी। पहले सत्र से बाहर रहने वाली भारतीय टीम 18 और 19 जनवरी को डच टीम के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
इसके बाद आठ और नौ फरवरी को विश्व चैंपियन बेल्जियम से खेलना है। बाकी दो घरेलू मैच 22 और 23 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाएंगे। इसके बाद जर्मनी में 25 और 26 अप्रैल को और ब्रिटेन में दो और तीन मई को मैच होने हैं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में 23 और 24 मई को मैच होंगे। अर्जेंटीना से पांच और छह जून को खेलने टीम वहां जाएगी। प्रो लीग राउंड राबिन मैच के आखिरी चरण में भारतीय टीम स्पेन में 13 और 14 जून को खेलेगी।
विज्ञापन