{"_id":"5fa437568ebc3e9bac5f0035","slug":"fih-postpones-pro-league-matches-due-to-covid-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण एफआईएच ने प्रो लीग के मैच स्थगित किए","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
कोरोना के कारण एफआईएच ने प्रो लीग के मैच स्थगित किए
Thu, 05 Nov 2020 11:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने गुरुवार को कोविड-19 संबंधित यात्रा पाबंदियों के कारण एफआईएच प्रो लीग के आगामी दो मैच स्थगित कर दिए। ब्रिटेन और जर्मनी (पुरूष) को अगले हफ्ते एक दूसरे से भिड़ना था जबकि चीन और बेल्जियम का अगले साल जनवरी में महिला प्रतिस्पर्धा में आमना सामना होना था।
विज्ञापन
विश्व संस्था ने एक बयान में कहा, 'जर्मनी, बेल्जियम और चीन में कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण लगी यात्रा संबंधित पाबंदियों को देखते हुए एफआईएच ने यात्रा करने वाली टीमों के अनुरोध पर इन एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैचों को स्थगित करने का फैसला किया।'
विज्ञापन
एफआईएच ने आगे कहा कि वह वैश्विक स्वास्थ्य संकट पर करीब से नजर रखेगा और संबंधित टीमों के अधिकारियों से सलाह के बाद इन मैचों की नई तारीखों की घोषणा करेगा। एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेल ने कहा, 'इस तरह के फैसले करना हमेशा ही बुरा होता है लेकिन हम परिस्थितियों को भली भांति समझते है और यह इस समय सबसे उचित फैसला है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि वैश्विक स्वास्थ्य स्थिति जल्द ही सुधर जाए। हम अगले साल फिर अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैचों का लुत्फ उठाने की उम्मीद लगाए हैं।' एफआईएच हॉकी प्रो लीग (पुरूष और महिलाओं के वर्ग में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय टीमों की सालाना वैश्विक लीग) का दूसरा सत्र इस साल जनवरी में शुरू हुआ और महामारी के कारण मई 2021 तक बढ़ चुका है।