फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   FIH Olympic Qualifiers: indian women hockey team beats USA by 5-1

भारतीय महिला व पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत, ओलंपिक क्वालीफाई करने से बस एक कदम दूर

Sat, 02 Nov 2019 07:24 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 02 Nov 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
FIH Olympic Qualifiers: indian women hockey team beats USA by 5-1
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को ओलंपिक क्वॉलिफायर के अपने-अपने पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम ने जहां अमेरिका को 5-1 से करारी शिकस्त दी तो वहीं पुरुष टीम ने रूस को 4-2 से हराया। इस जीत के साथ ही दोनों टीमें ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने के बेहद करीब पहुंच गई है। दोनों टीमें शनिवार को अपने दूसरा क्वॉलिफायर मैच खेलेंगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अमेरिका को 5-1 से करारी शिकस्त दी। भारत की तरफ से लिलिमा मिंज (28वें मिनट) शर्मीला देवी (40वें मिनट), गुरजीत कौर (42वें मिनट),नवनीत कौर (46वें मिनट) और पांचवां गोल गुरजीत कौर ने 51वें मिनट किया। अमेरिका की तरफ से एरिन मटसन ने 54वें मिनट में गोल कर अपनी टीम का गोल से खाता खोला।बता दें कि भारतीय महिला टीम के लिए दूसरे हाफ का खेल काफी शानदार रहा। 11 मिनट के अंदर भारतीय टीम ने चार गोल किए। 

वहीं, पुरुष टीम की तरफ से पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें मिनट किया। इसके बाद मनदीप सिंह (24वें और 53वें मिनट) और एसवी सुनील ने 48वें मिनट में भारत के चौथा गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed