{"_id":"06530d86-7159-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"fih-mulling-to-introduce-club-world-cup-in-india-says-negre","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में होगा हॉकी का क्लब वर्ल्ड कप","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत में होगा हॉकी का क्लब वर्ल्ड कप
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने भारत को हॉकी का बड़ा बाजार बनाने की तैयारी कर ली है। हॉकी इंडिया लीग की सफलता से उत्साहित होकर एफआईएच ने अब भारत में क्लब वर्ल्ड कप आयोजित करने की योजना बनाई है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले वर्ष एचआईएल से ठीक पहले हॉकी का यह नया संस्करण देशवासियों को देशवासियों के सामने रोमांच भरता नजर आएगा।
विज्ञापन
एफआईएच के अध्यक्ष लिएंद्रो नेग्रे ने अपनी इस बहुप्रतिक्षित योजना का खुलासा किया। उन्होंने बताया इस वर्ल्ड कप में उनकी दुनिया की आठ चुनिंदा टीमें उतारने की योजना है। पांच टीमें प्रत्येक महाद्वीप की क्लब चैंपियन टीम होगी। छठवीं टीम एचआईएल की विजेता होगी जबकि दो टीमों को वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रवेश दिया जाएगा। ये टीमें किसी भी महाद्वीप या उनकी मजबूती देखते हुए चुनी जा सकती है।
विज्ञापन
यह वर्ल्ड कप अगले चार सालों तक भारत में कराने की योजना है। इसे एचआईएल से ठीक पहले तीन या चार दिनों के लिए कराया जाएगा। जिसमें सात से आठ नॉकआउट मुकाबले होंगे। यह एक रोमांचकारी योजना है, जिस पर वह उस समय से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
नेग्रे ने खुलासा किया कि एचआईएल की तर्ज पर इस वर्ल्ड कप को एफआईएच विंडो प्रदान करेगा, जिससे एचआईएल की तरह दुनिया के नामी और टॉप खिलाड़ी वर्ल्ड कप का हिस्सा बन सकेंगे। हालांकि नेग्रे ने कहा कि यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका कि तरह एशिया में कोई क्लब चैंपियनशिप नहीं है। इसलिए वह जल्द ही एशियन हॉकी फेडरेशन से मिलकर एशिया में क्लब चैंपियनशिप आयोजित कराने को कहेंगे।