फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   FIH Hockey Men’s World Cup 2023: Bram Lomans and Dennis Van De Pol To Work With Indian hockey team

Hockey World Cup: भारत को तैयार करेंगे नीदरलैंड के दो पूर्व दिग्गज, ड्रैगफ्लिकिंग और गोलकीपिंग की देंगे कोचिंग

Mon, 12 Dec 2022 11:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Dec 2022 11:34 PM IST
सार

हॉकी इंडिया ने 33 खिलाड़ियों को तैयारियों के लिए बेंगलुरु बुलाया है, जहां 14 से 20 दिसंबर तक विशेष ड्रैग फ्लिकंग और गोलकीपिंग शिविर लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
FIH Hockey Men’s World Cup 2023: Bram Lomans and Dennis Van De Pol To Work With Indian hockey team
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अटलांटा (1996) और सिडनी ओलंपिक (2000) का स्वर्ण जीतने वाले नीदरलैंड के दिग्गज डै्रग फ्लिकर ब्राम लोमांस और गोलकीपिंग कोच डेनिस वान डि पोल भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय खिलाडिय़ों को तैयारियां कराएंगे।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने 33 खिलाड़ियों को तैयारियों के लिए बेंगलुरु बुलाया है, जहां 14 से 20 दिसंबर तक विशेष ड्रैग फ्लिकंग और गोलकीपिंग शिविर लगाया जा रहा है। 27 दिसंबर को भारतीय खिलाड़ी राउरकेला के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


Hockey India Hire Coaches Bram Lomans and Dennis van de Pol for Ten Weeks
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राम लोमांस और डेनिस वान डि पोल

2019 में भी आए थे वान डि पोल
2019 में भी हॉकी इंडिया ने डेनिस वान डि पोल को बेंगलुरु गोलकीपिंग कोचिंग के लिए आमंत्रित किया था, जिसका काफी फायदा मिला था। भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई कोच ग्राहम रीड का कहना है कि विश्व कप से पहले ड्रैगफ्लिकंग और गोलकीपिंग का दिग्गजों की अगुवाई में शिविर काफी फायदेमंद रहेगा।

इससे हमारे ड्रैग फ्लिकर और गोलकीपरों को विश्व कप से पहले न सिर्फ नई धार मिलेगी बल्कि रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। शिविर के लिए गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक, ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, जुगराज सिंह, अमित रोहीदास, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मंदीप सिंह, ललित उपाध्याय जैसे खिलाड़ियों को बुलाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed