{"_id":"5a0ac1964f1c1b0d698bb931","slug":"dutchman-roelant-oltmans-appointed-consultant-by-madhya-pradesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी से बर्खास्त कोच ओल्टमंस की भारत वापसी, एमपी सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी से बर्खास्त कोच ओल्टमंस की भारत वापसी, एमपी सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 14 Nov 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
रोलंट ओल्टमंस
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी से बर्खास्त कोच रोलंट ओल्टमंस की भारत वापसी हो गई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने हॉकी इंडिया से निकाले गए ओल्टमंस को भोपाल और ग्वालियर समेत, सूबे के तमाम हॉकी सेंटर्स का विकास करने के लिए सलाहकार नियुक्त किया है।
विज्ञापन
बता दें कि हॉकी इंडिया ने करीब दो महीने पहले ही डच कोच रोलंट ओल्टमंस को बर्खास्त किया गया था। काफी लंबी मीटिंग के बाद यह फैसला किया गया था कि ओल्टमंस के पास भारतीय हॉकी के लिए अब कोई विजन नहीं बचा है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- राज्यवर्धन राठौर ने कहा, 9 साल से बेरोजगार इस हॉकी खिलाड़ी की हरसंभव मदद करेंगे
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस महीने की दो तारीख से अपना नया कार्यभार संभालने वाले ओल्टमंस के मध्यप्रदेश सरकार के साथ यह करार एक जनवरी 2021 तक का होगा। इस नई भूमिका के बारे में ओल्टमंस ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि, 'वह सूबे के खेल निदेशक और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ अपने अनुभव को साझा करके मध्य प्रदेश की हॉकी एकेडमियों की हालात को सुधारने की कोशिश करेंगे।'
मालूम हो कि ओल्टमंस साल 2013 में हॉकी के बतौर हाइ परफॉर्मेंस डायरेक्टर भारत आए थे। जिसके बाद साल 2015 में उन्हें टीम इंडिया का चीफ कोच भी नियुक्त किया गया था। करीब दो साल के उनके कार्यकाल के बाद इसी साल सितंबर में हॉकी इंडिया ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था।