फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Do or die match for India in Hockey WC win against New Zealand will give quarter final ticket

Hockey WC: भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, न्यूजीलैंड से जीते तो मिलेगा क्वार्टर फाइनल का टिकट

Sun, 22 Jan 2023 08:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 08:49 AM IST
सार

2022 में भारत ने न्यूजीलैंड को एफआईएच प्रो लीग के दो मैचों में 4-3 और 7-4 से हराया था। रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम भारत से काफी नीचे है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम आसानी से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएगी।
 

विज्ञापन
Do or die match for India in Hockey WC win against New Zealand will give quarter final ticket
हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को हॉकी विश्वकप के क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड की चुनौतियों का सामना करेगी। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में न्यूजीलैंड को हराना होगा। क्वार्टर फाइनल में सीधे पहुंचने के लिए भारत को पूल डी के अपने अंतिम मैच में वेल्स पर आठ गोल के अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत थी, लेकिन भारतीय टीम 4-2 से ही मैच जीत पाई। भारत यदि न्यूजीलैंड को हरा देता है तो उसका क्वार्टर फाइनल में सामना मौजूदा चैंपियन बेल्जियम से होगा।
विज्ञापन


हॉकी विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल छह मैच हुए हैं। इनमें से तीन में भारत को जीत मिली है, जबकि दो न्यूजीलैंड के नाम रहे हैं। एक मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। दोनों टीमों के बीच कुल 44 मैच हो चुके हैं। इनमें से 24 मैच भारत जीता है और 15 मैच न्यूजीलैंड जीता है। पांच मैच ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन


चोटिल हार्दिक बाहर
मिडफील्डर चोटिल हार्दिक सिंह के टूर्नामेंट से बाहर हो जाने से भारत को झटका लगा है। हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। भारतीय अग्रिम पंक्ति पहले ही संघर्ष कर रही है और ऐसे में हार्दिक का चोटिल होना उसके लिए झटका है। स्पेन के खिलाफ भारत की जीत में अकेले दम पर गोल दागने वाले हार्दिक की जगह राजकुमार पाल को टीम में लिया गया है। हार्दिक की अनुपस्थिति में मनदीप सिंह और आकाशदीप को शानदार प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम नहीं कीवी टीम 
न्यूजीलैंड को कम नहीं आंका जा सकता। न्यूजीलैंड विश्वकप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है और इस बार वह ऐसा करना चाहेगा। न्यूजीलैंड के डिफेंडर ब्लेयर टैरेंट, मिडफील्डर निक रॉस और फॉरवर्ड साइमन चाइल्ड मैच का नतीजा कभी भी बदल सकते हैं।


मैच से पहले भारत के कोच ग्राहम रीड ने कहा "न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच आसान नहीं होगा। एफआईएच प्रो लीग के पहले मैच में उन्होंने कड़ी चुनौती पेश की थी। हालांकि दूसरा मैच थोड़ा आसान रहा था। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed