{"_id":"632da8ebfd9e0d244379cb88","slug":"dilip-tirkey-elected-new-president-of-hockey-india-said-indian-hockey-will-go-to-new-heights","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hockey India New President: दिलीप टिर्की बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, बोले- भारतीय हॉकी नई ऊंचाइयों पर जाएगी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey India New President: दिलीप टिर्की बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, बोले- भारतीय हॉकी नई ऊंचाइयों पर जाएगी
Fri, 23 Sep 2022 06:20 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 06:20 PM IST
सार
हॉकी इंडिया का अध्यक्ष बनने के बाद दिलीप टिर्की ने पूर्व चुनाव आयुक्त डॉ एसवाई कुरैशी और हॉकी इंडिया को सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन
दिलीप टिर्की
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिलीप टिर्की भारतीय हॉकी फेडरेशन के नए अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद पूर्व चुनाव आयुक्त डॉ एसवाई कुरैशी, हॉकी इंडिया फेडरेशन और हॉकी इंडिया को सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय हॉकी नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। उन्होंने पत्र लिखकर चुनाव का आयोजन कराने वाले सभी जिम्मेदार अधिकारियों को धन्यवाद कहा है। टिर्की पहले से ही अध्यक्ष बनने के प्रबल दावेदार थे। शुरुआत में झारखंड और उत्तर प्रदेश हॉकी फेडरेशन के अध्यक्षों ने भी अपना नाम हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दाखिल किया था, लेकिन बाद में दोनों ने अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया के चुनाव एक अक्तूबर को होने थे, लेकिन नतीजों का एलान पहले ही कर दिया गया, क्योंकि किसी भी जगह के लिए कोई दावेदार नहीं था। फेडरेशन के कानून के अनुसार मौजूदा उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया गया। उत्तरप्रदेश हॉकी के अध्यक्ष राकेश कटयाल और झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने भी पहले हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में अपना नाम दाखिल किया था, लेकिन शुक्रवार को दोनों ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद टिर्की को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
भोला नाथ प्रधान सचिव के पद पर निर्विरोध चुने गए। अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन ने टिर्की और उनकी टीम की नियुक्ति मान्य कर दी है।
एफआईएच ने अपने पत्र में कहा है कि जब किसी पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या पदों की संख्या के बराबर या उससे कम हो, तो उन्हें हॉकी इंडिया की वेबसाइट पर चुनाव नियमों के अनुसार निर्विरोध निर्वाचित माना जाएगा। "हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड को चुना गया है जैसा कि हॉकी इंडिया की वेबसाइट पर बताया गया है । सभी पदों के लिए पदों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया था।"