फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   dabur mumbai magicians still searching for that elusive victory

विजाडर्स के खिलाफ हार का क्रम तोड़ने उतरेगा मैजिशियंस

Tue, 29 Jan 2013 08:41 PM IST
मुंबई/खेल डेस्क
मुंबई/खेल डेस्क Updated Tue, 29 Jan 2013 08:41 PM IST
विज्ञापन
dabur mumbai magicians still searching for that elusive victory

पहली जीत के लिए तरस रही मुंबई मैजिशियंस की टीम हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में बुधवार को यहां अपने घरेलू मैदान पर उत्तर प्रदेश विजाडर्स के खिलाफ हार का क्रम तोड़ने के लिए उतरेगी। विजाडर्स की टीम अभी चौथे स्थान पर है और ऐसे में अंतिम दो स्थान पर काबिज टीमों के बीच मुकाबले में मैजिशियंस के पास पहली जीत हासिल करके अपने अंकों की संख्या 12 पर पहुंचाने का सुनहरा मौका होगा। इन दोनों टीमों के बीच अगला मैच भी

विज्ञापन


पांच फरवरी को एमएचए महिंद्रा स्टेडियम पर ही होगा। रिक चार्ल्सवर्थ की अगुआई वाली मुंबई के लिए पांच लीगों के टूर्नामेंट में अब तक का सफर बहुत कठिन रहा है। पहले उसे चार पाकिस्तानी खिलाड़ी गंवाने पड़े और बाद में उसकी टीम आपस में तालमेल बिठाने में नाकाम रही। उसे अब तक प्रत्येक मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन


मैजिशियंस की सोमवार को रांची राइनोज के हाथों 1-2 से हार से उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है। मुंबई ने हालांकि अपने सभी सात मैचों में एक-एक अंक हासिल किया है और उसने अंतिम चार में पहुंचने की अपनी हल्की उम्मीद बरकरार रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्ल्सवर्थ ने टीम की लगातार सातवीं हार के बाद कहा, 'हम हालांकि सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं लेकिन एक या दो गोल के अंतर से मैच गंवा रहे हैं। राइनोज के खिलाफ हमारी डिफेंस बेहतर थी और उन्होंने विरोधी टीम को बड़ी देर तक गोल से वंचित रखा लेकिन इसके बाद वे हमारी डी में घुसने में सफल रहे।


टीम में सुधार हो रहा है लेकिन वह जीत हासिल करने में नाकाम रही है।' लेकिन मुंबई की रक्षापंक्ति कमजोर है जबकि उसके फारवर्ड भी विरोधी डी के पास अपनी लय गड़बड़ा जाते हैं। उत्तर प्रदेश भी पांच अंक लेने के लिये बेताब है क्योंकि इससे उसकी अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हो जाएंगी। वे भी काफी हद तक पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ वी रघुनाथ पर निर्भर है। उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में चार गोल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed