फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   cwg 2018: India beat England 4-3 in men's hockey to clinch top spot in Pool B

CWG 2018: अंतिम 40 सेकंड में भारत ने जीता मैच, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की मिलेगी चुनौती

Wed, 11 Apr 2018 06:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
cwg 2018:  India beat England 4-3 in men's hockey to clinch top spot in Pool B
हॉकी इंडिया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को 21वें कॉमनवेल्थ के सातवें दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 4-3 से हराकर सेमीफाइल की अपनी जगह को पुख्ता किया। भारतीय टीम 10 अंकों के साथ पूल बी की अंक तालिका में शीर्ष पर रही। वही, इंग्लैंड चार मैचों में सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही मैच काफी रोमांचक रहा। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच का खेल 0-0 की बराबरी पर छूटा। वहीं, दूसरे क्वार्टर में इंग्लैंड की तरफ से डेविड कोंडन ने एक गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। वहीं, तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। भारत की तरफ से 33वें मिनट में यह गोल मनप्रीत सिंह ने किया। 
विज्ञापन


चौथे क्वार्टर में भारत की तरफ से कोठाजीत ने 40वें मिनट रूपिंदर सिंह ने ड्रैग फ्लिक करके गोल दाग दिया और इसके साथ ही भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। 12 मिनट के बाद इंग्लैंड को 52वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे लैम एंसिल ने जाली में भेदकर इंग्लैंड को 2-2 से बराबरी दिला दी। इंग्लैंड की तरफ से 56वें मिनट में सैम ने गोल करके अपनी टीम को 3-2 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच इस समय मुकाबला कांटे के टक्कर का था। इसी बीच भारत की तरफ से वरुण कुमार ने गोल दाग कर स्कोर को 3-3 से बराबरी पर ला दिया। आखिरी के बचे 40 सेकंड ने खेल को बेहद रोमांचक बनाया और भारत के कप्तान मनदीप सिंह एक गोल कर मैच अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed