फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Corona virus: Indian Hockey Captain Manpreet Singh found positive with three Others

हॉकी कैंप में पहुंचा कोरोना: भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह समेत पांच खिलाड़ी मिले पॉजिटिव

Fri, 07 Aug 2020 08:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 07 Aug 2020 08:35 PM IST
सार

सभी चार खिलाड़ियों को रैपिड परीक्षण में निगेटिव पाया गया था, लेकिन मनप्रीत और सुरेंद्र में बाद में कुछ कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए तो उन्हें और उनके साथ यात्रा करने वाले अन्य 10 खिलाड़ियों का गुरूवार को आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया गया, जिसमें ये पांच कोविड-19 पॉजिटिव निकले।

विज्ञापन
Corona virus: Indian Hockey Captain Manpreet Singh found positive with three Others
मनप्रीत सिंह

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत पांच खिलाड़ियों को बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता केंद्र में राष्ट्रीय हॉकी शिविर में रिपोर्ट करने के बाद कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया। ये खिलाड़ी घर पर ब्रेक के बाद टीम के साथ शिविर के लिए पहुंचे थे। साई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘साई ने शिविर में रिपोर्ट करने वाले सभी खिलाड़ियों का पहुंचने पर रैपिड कोविड-19 परीक्षण कराना अनिवार्य किया है। पॉजिटिव आए इन सभी खिलाड़ियों ने एक साथ ही यात्रा की थी तो पूरी संभावना है कि घर से बेंगलुरू पहुंचते हुए उनसे वायरस फैला होगा।'

विज्ञापन


पृथकवास में कप्तान मनप्रीत सिंह
शिविर के लिए रिपोर्ट करने वाले मनप्रीत सहित सभी खिलाड़ी स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार पृथकवास में रह रहे हैं और वायरस के संक्रमण की संभावना को रोकने के लिए उन्हें एहतियाती कदम के अनुसार अलग रखा गया था। मनप्रीत के अलावा डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार और गोलकीपर कृष्णा बी पाठक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। साई की मंजूरी के बाद सभी खिलाड़ी चार अगस्त से कैंप में शामिल हुए थे, तभी से सभी दो हफ्ते के लिए क्वारंटीन में थे। इसी दौरान खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ।
विज्ञापन


साई की व्यवस्था से खुश मनप्रीत
मनप्रीत ने साई द्वारा जारी बयान में कहा, ‘मैं साई परिसर में अकेला पृथकवास में हूं और जिस तरह से साई अधिकारियों ने हालात को संभाला, उससे खुश हूं। मैं खुश हूं कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परीक्षण अनिवार्य किया है। इस कदम से सही समय पर वायरस से संक्रमण का पता चल जाएगा। मैं ठीक हूं और जल्द ही उबरने की उम्मीद है।' इन पृथक खिलाड़ियों ने शिविर में मौजूद अन्य खिलाड़ियों से बातचीत नहीं की थी। राज्य सरकार और साइ की मानक परिचालन प्रक्रिया का शिविरों में कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed