फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Continuous Matches In The Pro League Will Help The Team Regain Their Rhythm Ahead Of The Olympics Manpreet

प्रो लीग के मैच टीम को ओलंपिक से पहले लय हासिल करने में मदद करेंगेः मनप्रीत

Sat, 11 Jul 2020 11:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 11 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Continuous Matches In The Pro League Will Help The Team Regain Their Rhythm Ahead Of The Olympics Manpreet
Manpreet Singh - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह एफआईएच प्रो लीग के संशोधित कार्यक्रम से खुश हैं। उनका कहना है कि अगले साल लगातर मैच खेलने से उन्हें टोक्यो ओलंपिक से पहले लय हासिल करने में मदद मिलेगी। भारतीय टीम अपना प्रो लीग अभियान संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अप्रैल में अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगी। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने गुरुवार को संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की। मनप्रीत ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अर्जेंटीना और ब्रिटेन के खिलाफ हमारे मैचों में चार हफ्ते के अंतर के बाद हम मई के अंत तक प्रत्येक सप्ताहांत लगातार मैच खेलेंगे और ओलंपिक खेलों से पहले हम इसी तरह की लय चाहते हैं। ’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम इस दौरान अपने शरीर और मानसिक मजबूती की परीक्षा लेंगे ताकि हम देख सकें कि लगातार बड़े मैचों में खेलने के बाद दबाव से कैसे निपट सकते हैं। ओलंपिक से पहले यह हमारे लिए आदर्श परीक्षण होगा।’ भारतीय टीम 10 और 11 अप्रैल को अर्जेंटीना से खेलेगी। फिर टीम आठ और नौ मई को ब्रिटेन से भिड़ने के बाद 12 और 13 मई को मैच खेलने के लिए स्पेन की यात्रा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed