फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Coach Allegedly Made U-19 Bengal Hockey Players bald after defeat

बंगाल के हॉकी खिलाड़ियों के सिर मुंडवाने वाली घटना की जांच करेगी तीन सदस्यीय समिति

Mon, 21 Jan 2019 01:46 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 21 Jan 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Coach Allegedly Made U-19 Bengal Hockey Players bald after defeat
हॉकी

बंगाल हॉकी संघ ने एक मैच में हार के बाद अंडर 19 खिलाड़ियों से सिर मुंडवाने को कहने वाली घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।  बीएचए सचिव स्वप्न बनर्जी ने प्रेस ट्रस्ट से कहा, 'समिति का गठन आज शाम तक किया जाएगा और जो भी जिम्मेदार होगा, उसे सजा मिलेगी।'

विज्ञापन


बंगाल की अंडर 19 टीम जबलपुर में जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिविजन) में नामधारी एकादश से 1-5 से हार गई थी।  कोच आनंद कुमार ने कथित तौर पर खिलाड़ियों को हाफटाइम में कहा कि हारने पर उन्हें सिर मुंडवाना होगा।
विज्ञापन


टीम के कुछ सदस्यों ने कहा कि कोलकाता लौटने पर निराशा और सम्मान की वजह से उन्होंने ऐसा किया भी, लेकिन कुछ सदस्यों ने कहा कि उनसे जबर्दस्ती ऐसा कराया गया। कोच ने कहा, 'मैंने मैच के दौरान उन्हें डांटा जरूर, लेकिन ऐसा कुछ नहीं कहा। मैं उनसे जबर्दस्ती क्यो करूंगा। मैं खिलाड़ियों से इस बारे में बात करूंगा। मेरी पत्नी अस्पताल में है लिहाजा मैं उनसे बात नहीं कर सका।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साई निदेशक मनमीत सिंह गोइंडी ने कहा कि वे खिलाड़ियों से बात करके जरूरी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed