{"_id":"5c457fcabdec2205dc400fbe","slug":"coach-allegedly-made-u-19-bengal-hockey-players-bald-after-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल के हॉकी खिलाड़ियों के सिर मुंडवाने वाली घटना की जांच करेगी तीन सदस्यीय समिति","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
बंगाल के हॉकी खिलाड़ियों के सिर मुंडवाने वाली घटना की जांच करेगी तीन सदस्यीय समिति
Mon, 21 Jan 2019 01:46 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल हॉकी संघ ने एक मैच में हार के बाद अंडर 19 खिलाड़ियों से सिर मुंडवाने को कहने वाली घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। बीएचए सचिव स्वप्न बनर्जी ने प्रेस ट्रस्ट से कहा, 'समिति का गठन आज शाम तक किया जाएगा और जो भी जिम्मेदार होगा, उसे सजा मिलेगी।'
विज्ञापन
बंगाल की अंडर 19 टीम जबलपुर में जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिविजन) में नामधारी एकादश से 1-5 से हार गई थी। कोच आनंद कुमार ने कथित तौर पर खिलाड़ियों को हाफटाइम में कहा कि हारने पर उन्हें सिर मुंडवाना होगा।
विज्ञापन
टीम के कुछ सदस्यों ने कहा कि कोलकाता लौटने पर निराशा और सम्मान की वजह से उन्होंने ऐसा किया भी, लेकिन कुछ सदस्यों ने कहा कि उनसे जबर्दस्ती ऐसा कराया गया। कोच ने कहा, 'मैंने मैच के दौरान उन्हें डांटा जरूर, लेकिन ऐसा कुछ नहीं कहा। मैं उनसे जबर्दस्ती क्यो करूंगा। मैं खिलाड़ियों से इस बारे में बात करूंगा। मेरी पत्नी अस्पताल में है लिहाजा मैं उनसे बात नहीं कर सका।'
विज्ञापन
साई निदेशक मनमीत सिंह गोइंडी ने कहा कि वे खिलाड़ियों से बात करके जरूरी कार्रवाई करेंगे।