{"_id":"d705fff0-7065-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"charlesworth-and-oltmans-sing-different-tunes-about-hil","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईएल पर चार्ल्सवर्थ और ओल्टमैंस की राय जुदा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एचआईएल पर चार्ल्सवर्थ और ओल्टमैंस की राय जुदा
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 06 Feb 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिक चार्ल्सवर्थ और नीदरलैंड के कोच रोएलैंट ओल्टमैंस भले ही हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का हिस्सा हैं लेकिन इससे भारत में हॉकी को होने वाले फायदे को लेकर दोनों की राय जुदा है। लीग से बाहर हो चुकी टीम मुंबई मैजिशियंस के कोच चार्ल्सवर्थ ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि एचआईएल से मेजबान देश को फायदा होगा या नहीं। यह कह पाना मुश्किल है। हालांकि युवा खिलाड़ियों को इस लीग से फायदा होगा लेकिन यह लीग अंतरराष्ट्रीय हॉकी से बहुत अलग है।’
विज्ञापन
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश विजार्ड्स के कोच ओल्टमैंस ने एचआईएल की तारीफ करते हुए कहा, ‘इस लीग से भारतीय हॉकी में बहुत सुधार होगा। खिलाड़ियों को इस लीग से काफी कुछ सीखने को मिलेगा और यह भारतीय हॉकी के अच्छे भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। भारतीयों के लिए यह बहुत गौरव की बात है कि उन्होंने इतनी शानदार लीग का आयोजन किया। एचआईएल के मैच अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं जो हर खिलाड़ी के लिए बहुत मददगार साबित होंगे क्योंकि युवा खिलाड़ी शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं।’
विज्ञापन
इस बीच चार्ल्सवर्थ ने कहा कि एचआईएल जैसा आयोजन किसी अन्य देश में नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान, मलयेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दक्षिणी ऑस्ट्रेलियाई लीग या इंडियन ओशियन लीग नाम से टूर्नामेंट होना चाहिए।
विज्ञापन