फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Belgium Tour Will Help Indian Hockey Team for Olympic qualifiers says PR Sreejesh

श्रीजेश ने कहा, ओलंपिक क्वालीफायर से पहले भारतीय हॉकी टीम का बेल्जियम दौरा इम्तिहान से कम नही होगा

Wed, 11 Sep 2019 04:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 11 Sep 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Belgium Tour Will Help Indian Hockey Team for Olympic qualifiers says PR Sreejesh
पीआर श्रीजेश

भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक क्वालीफायर में भले ही रूस जैसी कमोबेश आसान चुनौती मिली हो, लेकिन अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश का मानना है कि किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता और बेल्जियम दौरे से इस अहम टूर्नामेंट की तैयारी पुख्ता होगी ।

विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारत को भुवनेश्वर में नवंबर में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर में 22वीं रैंकिंग वाली रूस टीम से खेलना है । इससे पहले भारत को 26 सितंबर से तीन अक्टूबर तक विश्व चैम्पियन बेल्जियम का दौरा करना है । ओलंपिक क्वालीफायर एक और दो नवंबर को खेले जाएंगे ।

विज्ञापन


श्रीजेश ने कहा कि हर खिलाड़ी का सपना ओलंपिक खेलना होता है । हाकी में निवेश कर रहे रूस की भी तैयारी पक्की होगी और हमें निश्चित तौर पर उनसे कड़ी चुनौती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने ओलंपिक क्वालीफायर का लाइव ड्रा साथ में देखा और सभी की सांसें थमी हुई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओलंपिक क्वालीफायर को लेकर इस तरह का रोमांच पैदा करने के लिए लाइव ड्रा का एफआईएच का फैसला सही था । हम सभी ने साथ में बैठकर ड्रा देखा । ईमानदारी से कहूं तो हमने सभी संभावनाओं पर विचार कर लिया था । यानी हमें पाकिस्तान से या ऑस्ट्रेलिया या मिस्र किसी से भी खेलना पड़ सकता है । मिस्र ने बाद में नाम वापिस ले लिया लेकिन हम किसी भी टीम से खेलने को तैयार थे ।

बेल्जियम दौरे के बारे में उन्होंने कहा कि विश्व चैम्पियन बेल्जियम शानदार फार्म में है । उससे खेलना फाइनल इम्तिहान से पहले तैयारी का टेस्ट देने जैसा होगा ।उन्होंने कहा हमने अपने डिफेंस, पेनल्टी कार्नर और गोल करने के मौके बनाने पर काफी मेहनत की है । उम्मीद है कि हम रणनीति पर अमल कर सकेंगे ।

टोक्यो में ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा गोलकीपरों सूरज करकेरा और कृष्ण पाठक से प्रतिस्पर्धा के बारे में श्रीजेश ने कहा कि दोनों को अच्छा प्रदर्शन करते देखकर बहुत अच्छा लगा । टीम में प्रतिस्पर्धा होना अच्छा है और मुझे उनके मेंटर की भूमिका निभाने में मजा आ रहा है । इससे मेरे खेल में भी सुधार हो रहा है ।

टीम प्रयासों से कतर को ड्रॉ पर रोका : गुरप्रीत

फीफा विश्व कप दूसरे दौर के क्वालिफाइंग मैच में एशियाई चैंपियन कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोकने के बाद भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि फुटबॉल में कुछ भी संभव है। भारत को 15 अक्तूबर को बांग्लादेश से खेलना है।

विश्व कप 2022 के क्वालिफायर मैच में मंगलवार रात्रि को भारत ने एशियाई चैंपियन कतर को बिना किसी गोल के ड्रॉ पर रोक दिया। इगोर स्टीमाक की टीम लिए यह ड्रॉ खेलना किसी जीत से कम नहीं है। भारतीय टीम ने ओमान के खिलाफ पिछले मैच में मिली 1-2 की हार से उबरते हुए इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।

अपने करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के बगैर खेलते हुए भी भारत की युवा टीम ने जनवरी में एशिया कप जीतने वाले कतर को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। छेत्री की जगह कप्तानी करने वाले गुरप्रीत ने कहा,‘मुझे अपनी टीम के प्रदर्शन पर फख्र है।’

उन्होंने कहा,‘टीम प्रयासों से हमें सफलता मिली। इससे क्वालिफायर में काफी मदद मिलेगी।’ उन्होंने कहा, ‘हमने अभी दो ही मैच खेले हैं और दोनों मजबूत टीमों से सामना हुआ है । इससे आत्मविश्वास बढे़गा और फुटबॉल में कुछ भी संभव है।’ गुरप्रीत ने कहा,‘ सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपना सौ फीसदी देने की कोशिश की। इससे हम संतुष्ट होकर ड्रेसिंग रूम में लौटे।’

भारतीय कोच इगोर स्टीमाक ने कहा,

मैं एशियाई चैंपियन कतर से एक अंक लेकर बहुत अधिक खुश हूं। सारा श्रेय मेरे खिलाड़ियों को जाता है।  खिलाड़ियों को एक संदेश देना चाहता हूं। बस अपना सिर नीचे रखें, हमने केवल एक अंक हासिल किया है। अगर हम बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच नहीं जीतते हैं, तो इस अंक का कोई मतलब नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed