{"_id":"5eaf00ea8ebc3e907234aa20","slug":"batra-withdrew-from-his-statement-said-fih-elections-will-be-held-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने बयान से पीछे हटे बत्रा ने कहा, अक्तूबर में होंगे एफआईएच चुनाव","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
अपने बयान से पीछे हटे बत्रा ने कहा, अक्तूबर में होंगे एफआईएच चुनाव
Sun, 03 May 2020 11:06 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 03 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
नरिंदर बत्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के चुनाव 2021 तक स्थगित होने से उनका कार्यकाल बढ़ाए जाने से संबंधित बयान से पीछे हट गए हैं और उन्होंने कहा है कि अब तक की स्थिति के अनुसार चुनाव इस साल अक्तूबर में होंगे।
विज्ञापन
शनिवार को ऑनलाइन हुई भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की आम सभा की विशेष बैठक के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ के भी अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य बत्रा ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के कारण चुनाव स्थगित होने से एफआईएच अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
बत्रा ने कहा कि अब तक की स्थिति के अनुसार, एफआईएच के चुनाव इस साल अक्तूबर में होंगे, इसमें कोई बदलाव नहीं है। शनिवार को एएफआई के चुनावों की तारीख पर चर्चा के दौरान बत्रा ने कहा था कि एफआईएच के चुनाव स्थगित हो गए हैं। एएफआई के चुनाव पिछले महीने होने थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
बत्रा ने कहा था कि एफआईएच के चुनाव इस साल अक्तूबर में होने थे लेकिन अब इन हालात में अगले साल जून में होंगे इसलिए मैं अगले साल जून में चुनाव तक अध्यक्ष रहूंगा। बत्रा को नवंबर 2016 में एफआईएच अध्यक्ष चुना गया था। वह किसी ओलंपिक खेल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ के प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय बने थे।
एफआईएच ने कहा कि संस्था का कार्यकारी बोर्ड आठ मई को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए चर्चा करेगा कि कोविड-19 के कारण दुनिया भर में छाई अनिश्चितता को देखते हुए एफआईएच कांग्रेस को स्थगित किया जाए या नहीं। एफआईएच ने कहा कि कार्यकारी बोर्ड के उस बैठक के दौरान कांग्रेस की नई तारीखों की पुष्टि करने की उम्मीद है।