फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Australian captain Zalewski is looking contest against India as good preparation for Tokyo

भारत के खिलाफ प्रो लीग के मुकाबले को ओलंपिक की तैयारी की तरह देख रहा ऑस्ट्रेलिया

Mon, 17 Feb 2020 06:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 17 Feb 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Australian captain Zalewski is looking contest against India as good preparation for Tokyo
जालेवस्की - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम के कप्तान अरान जालेवस्की ने कहा कि एफआईएच प्रो लीग में भारत जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आगामी मुकाबलों से उनकी टीम को टोक्यो ओलंपिक की तैयारी करने में मदद मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे एफआईएच प्रो लीग में विश्व चैंपियन बेल्जियम से हारकर अपने अभियान की निराशाजनक शुरुआत की।

विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज इस टीम ने हालांकि ग्रेट ब्रिटेन पर जीत के साथ वापसी की। टीम का सामना अब शुक्रवार और शनिवार को यहां भारत के खिलाफ होगा। रविवार रात को यहां पहुंचने के बाद तीन बार विश्व चैम्पियन रही टीम के कप्तान ने माना कि विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज भारतीय टीम को घरेलू मैदान में हराना चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन


जालेवस्की ने कहा, ‘यह काफी अहम ओलंपिक साल है और मुझे लगता है कि अपने घरेलू मैदान से बाहर भारत का सामना करने से हमारी तैयारी अच्छी होगी।’

उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है, ऐसे में हम उनके खिलाफ खेलने का इंतजार कर रहे है। हमारे पास भी इस मुकाबले की तैयारी के लिए एक सप्ताह का समय है। हमें उम्मीद है कि इस दौरान हम यहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बैठा लेंगे और दमदार खेल का प्रदर्शन करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की टीम चार मैचों में दो जीत से तालिका में छह अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है। भारतीय टीम इतने ही मुकाबलों में तीन जीत के साथ तीसरे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया के कोच कोलिन बैच को भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed