फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   ASIAN GAMES 2018: indian hockey team moved to indonesia

भारतीय पुरुष और महिला हाकी टीमें एशियाई खेलों के लिए रवाना, गोल्ड मेडल होगा लक्ष्य

Tue, 14 Aug 2018 09:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
ASIAN GAMES 2018: indian hockey team moved to indonesia

टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद के साथ भारतीय पुरुष और महिला हाकी टीमें 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद लिए आज इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन


भारत की 18 सदस्यीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पूल बी में मेजबान इंडोनेशिया के खिलाफ 19 अगस्त को करेगी जबकि पुरुष टीम इसके एक दिन बाद अपने खिताब का बचाव करने का अभियान इंडोनेशिया के खिलाफ ही शुरू करेगी।
विज्ञापन


पिछले एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने के प्रदर्शन में सुधार के बारे में महिला टीम की कप्तान रानी ने कहा, 'एफआईएच महिला विश्व कप 2018 में अच्छे प्रदर्शन के बाद हम एशियाई खेल के लिए जा रहे हैं जिससे हमें काफी आत्मविश्वास मिला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हालांकि हम निराश हैं कि हम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाए, एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक से विश्व कप की कड़वी यादों को भुलाने में मदद मिलेगी।'

महिला टीम को पूल बी में मेजबान इंडोनेशिया के अलावा कोरिया, थाईलैंड और कजाखस्तान के साथ रखा गया है। शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

दूसरी तरफ पुरुष टीम को मेजबान के अलावा कोरिया, जापान, श्रीलंका और हांगकांग के साथ रखा गया है।

गोलकीपर कप्तान पीआर श्रीजेश ने कहा, 'एशियाई खेलों से पहले हमारी अच्छी तैयारी हुई जिसमें हमने बेंगलुरू में ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लिया। हमने बांग्लादेश, कोरिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन किया जहां हम सर्कल के अंदर गोल स्कोर करने की पोजीशन में कुछ बदलाव लागू करना चाहते थे क्योंकि चैंपियंस ट्राफी के दौरान हम इसमें पिछड़ गए थे।'


उन्होंने कहा, 'हमने पेनल्टी कार्नर, डिफेंस और शूटआउट पर भी काफी काम किया। अब हमें प्रत्येक मैच में इसे लागू करना होगा और स्वर्ण पदक के साथ स्वदेश लौटना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed