फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Asian Champions Trophy: Women's hockey team desperate to start with victory, first match against Thailand

Asian Champions Trophy: जीत से शुरुआत को बेताब महिला हॉकी टीम, पहला मुकाबला थाईलैंड से

Sat, 04 Dec 2021 11:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोंगहे (दक्षिण कोरिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोंगहे (दक्षिण कोरिया) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Dec 2021 11:21 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहने के बाद भारत का यह पहला टूर्नामेंट है। 2016 में भारत ने जीता था खिताब और तीन साल पहले उपविजेता रही थी। 

विज्ञापन
Asian Champions Trophy: Women's hockey team desperate to start with victory, first match against Thailand
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को थाईलैंड के खिलाफ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में उतरेगी तो उसका इरादा शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने का होगा। टोक्यो ओलंपिक में पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहने के बाद भारत का यह पहला टूर्नामेंट है। 2016 में भारत ने जीता था खिताब और तीन साल पहले उपविजेता रही थी। 
विज्ञापन


कप्तान और गोलकीपर सविता ने कहा कि टीम चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, 'टीम का फोकस इस समय अच्छी शुरुआत पर है। यह ओलंपिक के बाद हमारा पहला टूर्नामेंट है और पहले मैच से पूर्व बेचैनी रहती ही है।' एक पूल की प्रतियोगिता में भारत के अलावा चीन, कोरिया, जापान और मलयेशिया भी खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


अपने विरोधियों के बारे में सविता ने कहा, 'हमें मेजबान कोरिया से कड़ी चुनौती मिलेगी। इसके अलावा चीन या एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जापान को भी हलके में नहीं ले सकते। यहां पहुंचने के बाद हालात के अनुरूप ढलने के लिए हमने अभ्यास किया है । यह खूबसूरत स्टेडियम है और हम इस पिच पर पहले भी खेल चुके हैं। मौसम बहुत ठंडा है और इसके अनुकूल ढलना सबसे बड़ी चुनौती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल एशिया कप और एशियाई खेलों से पहले सविता ने इस टूर्नामेंट को काफी महत्वपूर्ण बताया। भारत को छह दिसंबर को दूसरे मैच में मलयेशिया से और दो दिन बाद कोरिया से खेलना है ।चीन से नौ दिसंबर को और जापान से 11 दिसंबर को मैच होगा। फाइनल पूल की शीर्ष दो टीमों के बीच 12 दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed