{"_id":"61c03641b007f537b363015d","slug":"asian-champions-trophy-2021-indian-men-hockey-team-will-face-japan-in-semifinal-match-will-be-played-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Champions Trophy: सेमीफाइनल में भारत की जापान से होगी भिड़ंत, मंगलवार को खेला जाएगा मुकाबला","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Asian Champions Trophy: सेमीफाइनल में भारत की जापान से होगी भिड़ंत, मंगलवार को खेला जाएगा मुकाबला
Mon, 20 Dec 2021 01:22 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:22 PM IST
सार
एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में दस्तक देने में सफल रही। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : twitter@TheHockeyIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने धीमी शुरुआत करने के बाद गजब की स्पीड पकड़ने में सफल रही। टीम इंडिया ढाका में खेली जा रही इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच मंगलवार (21 दिसंबर) को खेला जाएगा। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। अपने अंतिम राउंड रॉबिन मैच में भारत ने जापान को 6-0 से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में भारत का रहा दमदार प्रदर्शन
एशियन चैंपियनशिप हॉकी में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। अंकतालिक पर नजर डाली जाए तो टीम इंडिया 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद कोरिया 6 अंकों के साथ दूसरे, पांच अंकों के साथ जापान तीसरे, इतने ही अंकों के साथ पाकिस्तान चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं, मेजबान बांग्लादेश का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी शर्मनाक रहा और वह एक भी मैच नहीं जीत सका।
विज्ञापन
अभी तक अजेय रही भारतीय टीम
एशियन चैंपियनशिप में भारत के प्रदर्शन की बात की जाए तो टीम इंडिया अभी तक अजेय रही है। साउथ कोरिया के खिलाफ पहला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहने के बाद टीम इंडिया ने अगले मुकाबले में बांग्लादेश को 9-0 से रौंदा। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से पटखनी दी। वहीं अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया ने जापान को 6-0 से हराया।
विज्ञापन
भारत के खिताब जीतने के ज्यादा चांस
भारतीय हॉकी टीम ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। भारत टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने में सफल रहा। इसके अलावा जिस तरह से टीम अब तक एशियन चैंपियनशिप में प्रदर्शन किया है उसे देख कर कहा जा सकता है कि भारत अपने खिताब की रक्षा करने में सफल रहेगा। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने में सभी खिलाड़ियों को मिला जुला प्रदर्शन रहा है। भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का गत विजेता है।