{"_id":"8bff78c2-6abd-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"akshay-kumar-croons-at-hockey-india-league-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाल का खेल है हॉकीः अक्षय कुमार ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
कमाल का खेल है हॉकीः अक्षय कुमार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 30 Jan 2013 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मंगलवार को हुए दिल्ली वेवराइडर्स और जेपी पंजाब वारियर्स के मुकाबले को देखने के लिए बालीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार भी पहुंचे। उन्होंने हॉकी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया और साथ ही हॉकी को कमाल का खेल बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस खेल में 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही गेंद को रोकना पडता है, जो वाकई मुश्किल काम है। इसके लिए आपको फिट रहना भी जरूरी है। मैं यहां किसी एक टीम का समर्थन करने नहीं आया हूं। मैं अच्छा खेल दिखाने वाली टीम का समर्थन करता हूं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार ने हाफ टाइम के समय स्टेडियम में चक्कर लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'स्पेशल 26' का एक गाना भी गाया। उनके साथ फिल्म की अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी थीं।
विज्ञापन