फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   abbas butt not included in list of probables for azlan shah cup

अजलान शाह के संभावित सूची से अब्बास नदारद

Thu, 31 Jan 2013 09:07 PM IST
कराची/एजेंसी
कराची/एजेंसी Updated Thu, 31 Jan 2013 09:07 PM IST
विज्ञापन
abbas butt not included in list of probables for azlan shah cup

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ सोहेल अब्बास और स्ट्राइकर रेहान बट को अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए संभावित खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली है। दोनों ओलंपियनों को 25 संभावित खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


संभावित खिलाड़ी मुख्य कोच अख्तर रसूल और कोच हनीफ शाह के मार्गदर्शन में अभ्यास शिविर में भाग लेंगे। शिविर 10 फरवरी से लाहौर में शुरू होगा जबकि अजलान शाह कप इपोह में नौ से 17 मार्च तक खेला जाएगा। पाकिस्तान को नौ मार्च को पहला मैच न्यूजीलैंड से खेलना है।
विज्ञापन


महासंघ ने उन नौ खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी है, जो सुरक्षा कारणों से भारत में हॉकी इंडिया लीग का एक भी मैच खेले बगैर लौट आए। मुख्य कोच और कोच इन 25 संभावितों में से 18 सदस्यीय टीम चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित खिलाड़ीः
इमरान शाह, इमरान बट, काशिफ शाह, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद तौसीक, फरीद अहमद, रशीद महमूद, मोहम्मद वकास, शफकत रसूल, हसीम खान, अली शाह, मोहम्मद अतीक, वसीम अहमद, काशिफ अली, शकील अब्बासी, मोहम्मद इरफान, सलमान हुसैन, उमर भुट्टा, रिजवान जूनियर, इरफान जूनियर, मोहम्मद दिलबर, खालिद भट्टी, तसव्वर अब्बास और तलाल खालिद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed