फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   36th Hero Champions Trophy Hockey tournament india weary against formidable Australia

पहली बार खेला फाइनल, खिताबी जंग में हार गई भारतीय टीम

Sat, 18 Jun 2016 11:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
36th Hero Champions Trophy Hockey tournament india  weary against formidable Australia
- फोटो : FIH
हीरो चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी जंग में भारत ने शानदार खेल जरुर दिखाया लेकिन उसे मजबूत ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पेनाल्टी शूटआउट तक खींचे मुकाबले में भारत की ओर से सिर्फ एक खिलाड़ी ही गोल कर सका जिससे उससे हार मिली।
विज्ञापन


लंदन में हुए मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में हरमनप्रीत सिंह ही गोल कर सके जबकि स्टार खिलाड़ी एसके उथप्पा, एसवी सुनील और सुरिंदर कुमार गोल करने के मौके को भुना नहीं सके। इस हार के साथ ही भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


दोनों टीमों के लिए अंतिम 4 मौकों में बढ़त बनाने का मौका था जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 की बढ़त बना ली। हालांकि इससे पहले 36वें हीरो हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के अंतिम समय में एक समय असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के फुलटाइम में दोनों देशों की ओर से एक भी गोल नहीं किया जा सका जिसके बाद शूटआउट का मौका मिला। शूटआउट में जहां ऑस्ट्रेलिया की ओर से 3 गोल किए गए वहीं भारत की ओर से सिर्फ 1 गोल ही किया जा सका।

 लेकिन शूटआउट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के दूसरे प्रयास में फाउल की शिकायत की गई जिस पर थर्ड अंपायर की ओर से रिटेक का मौका दिया गया जिस पर हॉकी इंडिया की ओर से शिकायत भी दर्ज कराई गई जिसके बाद निर्णय आने तक के लिए परिणाम को रोक दिया गया है।

मैच खत्म होने के बाद मेडल सेरेमनी होनी थी लेकिन भारत की ओर से की गई शिकायत के बाद परिणाम रोक दिया गया। बाद में मैच का फैसला कंगारू टीम के पक्ष में कर दिया गया।



 फोटो हॉकी इंडिया से साभार

बता दें भारत अपने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ब्रिटेन का शुक्रगुजार होना चाहिए जिसने बेल्जियम के खिलाफ दो गोल करके मुकाबला 3-3 से ड्रॉ करवा दिया। टीम इंडिया बृहस्पतिवार को अपने आखिरी नॉकआउड मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 2-4 से हार गई थी।


ब्रिटेन और बेल्जियम का मैच ड्रा होने से दोनों टीमें अंक के मामले में भारत से पीछे रह गईं, भारत सात अंक लेकर खिताबी मुकाबले में पहुंच गया। वहीं अमेरिका 13 अंक लेकर शीर्ष पर है। ब्रिटेन के छह और बेल्जियम के चार अंक रहे ।

Published By Rahul Sankrityayan
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed