{"_id":"5ac966204f1c1bba618b60b9","slug":"15-canadian-junior-hockey-players-dead-in-bus-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में जूनियर हॉकी टीम की बस ट्रक से टकराई, 15 की मौत, 14 घायल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
कनाडा में जूनियर हॉकी टीम की बस ट्रक से टकराई, 15 की मौत, 14 घायल
एजेंसी, ओटावा
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के सस्कैचवन प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में जूनियर आइस हॉकी टीम की बस की एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हैं। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
यह हादसा शुक्रवार को सस्कैचवन प्रांत के टिस्डेल के उत्तर में हाइवे 35 पर यह बस और ट्रक के टकराने की वजह से हुआ। बस में जूनियर आइस हॉकी की हमबोल्ड्ट ब्रॉन्सकोस के सदस्य थे। इसमें बस चालक समेत 28 लोग सवार थे।
स्थानीय समय के मुताबिक, यह हादसा शाम पांच बजे हुआ। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने युवा खिलाड़ियों से जुड़ी इस दुखद घटना संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं कल्पना नहीं कर सकता कि उनके माता-पिता पर क्या गुजर रही होगी। हमबोल्ड्ट समुदाय और इस भयानक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है।’

I cannot imagine what these parents are going through, and my heart goes out to everyone affected by this terrible tragedy, in the Humboldt community and beyond. https://t.co/2cIn2CTy08
विज्ञापन विज्ञापन— Justin Trudeau (@JustinTrudeau) April 7, 2018
स्थानीय समय के मुताबिक, यह हादसा शाम पांच बजे हुआ। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने युवा खिलाड़ियों से जुड़ी इस दुखद घटना संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं कल्पना नहीं कर सकता कि उनके माता-पिता पर क्या गुजर रही होगी। हमबोल्ड्ट समुदाय और इस भयानक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है।’
'हम्बॉल्ट ब्रॉन्कोस' टीम सस्कैचवन जूनियर हॉकी लीग में खेलती है। इसके खिलाड़ी 'निपाविन हॉक्स' के खिलाफ एक मैच खेलने के लिए जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। टीम के सदस्यों की सूची से पता चला कि उनकी उम्र 16 से 21 साल के बीच थी।