फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   14 teams playing in Khelo India Womens Hockey League, Sports Minister Anurag Thakur started the first league

खेलो इंडिया : महिला हॉकी लीग में खेल रहीं 14 टीमें, खेलमंत्री अनुराग ने की पहली लीग की शुरुआत, 30 लाख रुपये इनाम राशि

Thu, 16 Dec 2021 06:04 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 06:04 AM IST
सार

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग बुधवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुरू की गई। लीग के लिए 30 लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई है। लीग का प्रथम चरण 21 दिसंबर तक खेला जाएगा, जिसमें कुल 42 मैच खेले जाएंगे।
 

विज्ञापन
14 teams playing in Khelo India Womens Hockey League, Sports Minister Anurag Thakur started the first league
खेलो इंडिया : महिला हॉकी लीग - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का शुभारंभ बुधवार को किया गया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुरू हुई इस लीग में 14 टीमें शिरकत करेंगी।

विज्ञापन


खेलमंत्री अनुराग ने की पहली लीग की शुरुआत
लीग के लिए 30 लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई है। लीग का प्रथम चरण 21 दिसंबर तक खेला जाएगा, जिसमें कुल 42 मैच खेले जाएंगे। दूसरा और तीसरा चरण अगले वर्ष होगा। खेल मंत्री ने इस मौके पर कहा कि खिलाड़ी साल भर मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें अगले स्तर पर पहुंचने के लिए इस तरह की लीग और स्पर्धाओं की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ हॉकी ही नहीं दूसरे खेलों में भी इस तरह की लीग होनी चाहिए। 
विज्ञापन


इंडिया जूनियर ने साई बी को 6-0 से हराया
लीग के पहले मैच में इंडिया जूनियर ने साई बी को 6-0 से परास्त किया। भारतीय जूनियर टीम की सदस्य दीपिका ने चार गोल किए। खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर ने मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन को 15-0 से हराया। उड़ीसा नेवल टाटा हाई परफॉरमेंस सेंटर भुवनेश्वर ने राजा कर्ण हॉकी अकादमी करनाल को 1-0 से परास्त किया। साई ए ने ओडिशा स्पोर्ट्स हॉस्टल को 7-1 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed