फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey World Cup Belgian player angry over hosting India thrice in 12 years said Regrettable

Hockey World Cup: 12 साल में तीन बार भारत को मेजबानी मिलने से बेल्जियम का खिलाड़ी नाराज, दिया आपत्तिजनक बयान

Sat, 14 Jan 2023 06:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 14 Jan 2023 06:50 PM IST
सार

भारत हॉकी विश्व कप के पिछले चार संस्करणों में तीसरी बार मेजबानी कर रहा है। 2010 में नई दिल्ली और 2018 में भुवनेश्वर में इसका आयोजन हुआ था।

विज्ञापन
Hockey World Cup Belgian player angry over hosting India thrice in 12 years said Regrettable
बेल्जियम के हॉकी खिलाड़ी इलियट वैन स्ट्रायडॉक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में हॉकी विश्व कप के 15वें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। 13 जनवरी को शुरू हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। भारत हॉकी विश्व कप के पिछले चार संस्करणों में तीसरी बार मेजबानी कर रहा है। 2010 में नई दिल्ली और 2018 में भुवनेश्वर में इसका आयोजन हुआ था। इससे पहले 1982 में मुंबई ने मेजबानी की थी। भारत को इस बार मेजबानी मिलने से बेल्जियम की टीम का एक खिलाड़ी नाखुश है।
विज्ञापन


हाल ही में एक इंटरव्यू में बेल्जियम के हॉकी खिलाड़ी इलियट वैन स्ट्रायडॉक ने भारत द्वारा फिर से टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर अपनी निराशा व्यक्त की। वैन स्ट्रायडॉक ने आरोप लगाया कि भारत पिछले चार संस्करणों में तीसरी बार पैसे के दम पर मेजबानी हासिल की है। उन्होंने बेल्जियम के अखबार ला लिब्रे से कहा, ''यह पैसे की ताकत है। बेल्जियम के लोग भारत और उसके दायित्वों को अच्छी तरह से जानते हैं। यह निराशाजनक है कि भारत अभी भी इस तरह के आयोजन की मेजबानी करता है, लेकिन भारत एकमात्र ऐसा देश है जो स्टेडियमों को भर सकता है।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''हर दिन 20,000 सीटें भर जाती हैं। इसके अलावा यह एकमात्र देश है जो हीरो या ओडिशा जैसे वैश्विक प्रायोजकों पर भरोसा कर सकता है। चुनाव आर्थिक रूप से समझ में आता है, लेकिन खेल निष्पक्षता के लिए अनुचित है। बेल्जियम ने चार साल में सब कुछ जीत लिया है, लेकिन हॉकी का मीडिया कवरेज यहां (बेल्जियम में) बहुत सीमित है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्जियम एक बार विश्व कप जीतने में सफल रहा है। उसने भारत की मेजबानी में 2018 में खिताब पर कब्जा किया था। बेल्जियम ने इतिहास रचते हुए पहली बार खिताब पर कब्जा कर लिया। उसने नीदरलैंड को हराया था। दोनों टीमों के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक 0-0 की बराबरी पर रहा था। बेल्जियम ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से फाइनल को जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed