फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey India revealed 18 members Indian squad for the upcoming Asian Champions Trophy in China next month

Asian Champions Trophy: हॉकी इंडिया ने किया 18 सदस्यीय पुरुष टीम का एलान, इन्हें मिला गोलकीपिंग का जिम्मा

Wed, 28 Aug 2024 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 28 Aug 2024 04:01 PM IST
सार

आठ से 17 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने बुधवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारत के अलावा टूर्नामेंट में कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन भाग लेंगे।

विज्ञापन
Hockey India revealed 18 members Indian squad for the upcoming Asian Champions Trophy in China next month
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना प्रभाव छोड़ने के लिए तैयार है। आठ से 17 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने बुधवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारत के अलावा टूर्नामेंट में कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन भाग लेंगे।
विज्ञापन


 

कृष्ण बहादुर पाठक बने मुख्य गोलकीपर
भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश के संन्यास के बाद आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कृष्ण बहादुर पाठक को भारतीय हॉकी टीम का मुख्य गोलकीपर बनाया गया है। श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने के बाद हॉकी को अलविदा कह दिया था। पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टैंडबाय गोलकीपर रहे पाठक अब मुख्य गोलकीपर होंगे, जबकि सूरज करकेरा रिजर्व गोलकीपर रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभवी मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को उपकप्तान बनाया गया है। नियमित उपकप्तान हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, शमशेर सिंह और गुरजंत सिंह को आराम दिया गया है। भारत के उदीयमान ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह जूनियर के लिए भी यह सुनहरा मौका होगा। वह प्रो लीग में अपनी प्रतिभा की बानगी दे चुके हैं। अराइजीत सिंह हुंडल टीम में तीसरे ड्रैग फ्लिकर होंगे। डिफेंस का जिम्मा जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय और सुमित पर होगा। वहीं मिडफील्ड में राजकुमार पाल, नीलाकांत शर्मा, मनप्रीत सिंह और मोहम्मद राहील होंगे। फॉरवर्ड पंक्ति में अभिषेक, सुखजीत सिंह, हुंडल, जूनियर टीम के कप्तान उत्तम सिंह और गुरजोत सिंह रहेंगे।
विज्ञापन

चीन के खिलाफ मैच से अभियान की शुरुआत करेगा भारत
पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम के 10 सदस्य इस टीम में हैं। भारतीय टीम आठ सितंबर को चीन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। इसके बाद जापान (नौ सितंबर), मलेशिया (11 सितंबर), कोरिया (12 सितंबर) और पाकिस्तान (14 सितंबर) से खेलना है। सेमीफाइनल 16 सितंबर को और फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस प्रकार है...

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय और सुमित

मिडफील्डर: राजकुमार पाल, नीलाकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह और मोहम्मद राहील

फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, जूनियर टीम के कप्तान उत्तम सिंह और गुरजोत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed