{"_id":"b49eda4e5d5dcdbb573020c530cd0d2b","slug":"hockey-india-begain-online-academy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी इंडिया की ऑनलाइन अकादमी शुरु","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
हॉकी इंडिया की ऑनलाइन अकादमी शुरु
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
बुधवार देर शाम हॉकी इंडिया ने ऑनलाइन अकादमी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शुरु कर दी है। यह ऑन लाइन अकादमी उन युवा खिलाड़ियों की मदद करेगा जो पैसों की तंगी के चलते कोचिंग से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
यह उच्च गुणवत्ता निदेशक रोलैंट ओल्टमेंस के निर्देशन में तैयार ‘हॉकी इंडिया ऑन-लाइन अकादमी प्लेटफॉर्म’ एक व्यापक कार्यक्रम है।
हॉकी इंडिया की पहल से पहली बार देश में हॉकी के लिए ऑनलाइन अकादमी शुरु हुई है। उद्घाटन के दौरान हॉकी इंडिया के महासवच मोहम्मद मुश्ताक ने इसे हॉकी के उज्जवल भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत बताया। उन्होंने कहा कि यह अकादमी न सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि कोच के लिए भी फायदेमंद होगी। इसमें कोचिंग और अपने खेल में सुधार करने के कई तरीके बताए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा , हॉकी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका लिंक भी उपलब्ध है।