{"_id":"631862d8d72a7046356a4ab9","slug":"hockey-harmanpreet-nominated-for-fih-player-of-the-year-award-sreejesh-and-savita-punia-also-in-the-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hockey: हरमनप्रीत एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित, श्रीजेश और सविता पूनिया भी लिस्ट में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Hockey: हरमनप्रीत एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित, श्रीजेश और सविता पूनिया भी लिस्ट में
Wed, 07 Sep 2022 03:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने (स्विट्जरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने (स्विट्जरलैंड)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 07 Sep 2022 03:13 PM IST
सार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत के साथ बेल्यिम के आर्थर डि स्लूवर और टॉम बून, जर्मनी के निकलास वेलेन और नीदरलैंड के थियरी ब्रिंकमैन शामिल हैं। महिला वर्ग में प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए कोई भी भारतीय खिलाड़ी नामांकित नहीं हुई है।
विज्ञापन
हरमनप्रीत सिंह, सविता पूनिया और पीआर श्रीजेश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्टार भारतीय ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित किया गया है। इस श्रेणी में विश्व के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं गोलकीपर की श्रेणी में भारत के पीआर श्रीजेश और सविता पूनिया का नाम है। एफआईएच हॉकी स्टार अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। वहीं महिला और पुरुष टीम के कोच नाम भी वार्षिक पुरस्कार की सूची में है।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत के साथ बेल्यिम के आर्थर डि स्लूवर और टॉम बून, जर्मनी के निकलास वेलेन और नीदरलैंड के थियरी ब्रिंकमैन शामिल हैं। महिला वर्ग में प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए कोई भी भारतीय खिलाड़ी नामांकित नहीं हुई है। हरमनप्रीत ने पिछले वर्ष भी प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था। कोच को भी पुरस्कार मिला था। पुरुष टीम के कोच ग्राहम रीड, पीआर श्रीजेश और सविता पूनिया ने भी पिछले वर्ष पुरस्कार जीत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एफआईएच ने कहा- खिलाड़ी, कोच, मीडिया और प्रशंसक विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन वोट दे सकते हैं। वोटिंग मंगलवार से ही शुरू हो गई है। यह 30 सितंबर तक खुली रहेगी। विजेताओं की घोषणा अक्तूबर की शुरुआत में की जाएगी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन में एफआईएच प्रो लीग, एफआईएच हॉकी महिला विश्वकप, एफआईएच जूनियर विश्वकप, कंटीनेंटल सीनियर चैंपियनशिप को नामांकन का आधार माना गया है।
पुरस्कार के लिए नामांकितों की सूची
एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर
- महिला : फेलिस अल्बर्स, फ्रेडरिक माटला (नीदरलैंड), मारा जोस ग्रैनाटो, अगुस्टिना गोर्जेलानी (अर्जेंटीना), जॉर्जिना ओलिवा (स्पेन)।
- पुरुष : हरमनप्रीत सिंह (भारत), आरर्थर डि स्लूवर, टॉम बून (बेल्जियम), निकलास वेलेन (जर्मनी), थिअरी ब्रिंकमैन (नीदरलैंड)।
- महिला : सविता पूनिया (भारत), जोसिन कोनिंग (नीदरलैंड), बेन सूसी (अर्जेंटीना), जॉसलिन बरट्राम (ऑस्ट्रेलिया), फमेलेला म्बांडे (दक्षिण अफ्रीका)।
- पुरुष : पीआर श्रीजेश (भारत), पिरमिन बलाक (नीदरलैंड), आर्थर थीफरी (फ्रांस), एलेक्जेंडर स्टैडलर (जर्मनी)।
- महिला : शार्लोट एंजलबर्ट (बेल्जियम), लुना फोके (नीदरलैंड), मुमताज खान (भारत), जिप डिके (नीदरलैंड), एमी लॉटन (ऑस्ट्रेलिया)।
- पुरुष : माइल्स बुकेंस (नीदलैंड), तिमोते क्लमेंट (फ्रांस), संजय (भारत), पॉ कूनिल (स्पेन), रिजवान अली (पाकिस्तान)।
- महिला : यानेके शॉपमैन (भारत), जैमिलन मिल्डर्स (नीदरलैंड), कैटरीना पॉवेल (ऑस्ट्रेलिया), राओल एहरेन (बेल्जियम), एड्रियन लॉक (स्पेन)।
- पुरुष : ग्राहम रीड (भारत), जीरोएन डेलमी (नीदरलैंड), मिचेल वान डेन ह्यवेल (बेल्जियम), गैरेज ईविंग (दक्षिण अफ्रीका), फ्रेंडरिक सॉएज (फ्रांस)।