Hockey Asia Cup 2025: भारत की कोरिया पर ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी और खेल मंत्री सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई
भारत की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। भारतीय हॉकी टीम आठ साल बाद एशिया कप की चैंपियन बनी है। यह उसकी टूर्नामेंट में चौथी खिताबी जीत है।
विस्तार
भारतीय हॉकी टीम की दक्षिण कोरिया पर खिताबी जीत से खेल मंत्री मनसुख मांडविया गदगद हो गए। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत इसलिए और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है! यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और भी ऊँचाइयाँ छूते रहें और देश का नाम रोशन करते रहें, यही कामना है।'
Congratulations to our Men’s Hockey Team for their splendid win in the Asia Cup 2025 held in Rajgir, Bihar. This win is even more special because they have defeated the defending champions, South Korea!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2025
This is a proud moment for Indian hockey and Indian sports. May our players… pic.twitter.com/zjEexa2gCN
मनसुख मांडविया ने जताई खुशी
भारतीय हॉकी टीम की खिताबी जीत पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी हर्ष जताया। उन्होंने लिखा, 'अद्भुत प्रदर्शन! राजगीर, बिहार में आयोजित एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी ने पूरे एशिया कप में उत्कृष्ट खेल का उदाहरण पेश किया, सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।'
अद्भुत प्रदर्शन!
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 7, 2025
राजगीर, बिहार में आयोजित एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई।
आप सभी ने पूरे एशिया कप में उत्कृष्ट खेल का उदाहरण पेश किया, सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/DCZQfuNpjs
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'ऐतिहासिक विजय... भारत वासियों को हार्दिक बधाई! पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य का हृदयतल से अभिनंदन! जय हिंद!'
ऐतिहासिक विजय...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 7, 2025
भारत वासियों को हार्दिक बधाई!
पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य का हृदयतल से अभिनंदन!
जय हिंद!
मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और बढ़त हासिल की। पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी। हालांकि आठवें मिनट में जुगराज सिंह पेनाल्टी स्ट्रोक का फायदा उठाने से चूक गए। पहला क्वार्टर भारत के नाम 1-0 से रहा। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा। दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में गोल करते हुए बढ़त को 2-0 कर दिया। हाफ-टाइम तक भारत 2-0 से आगे था। तीसरे क्वार्टर में कोरिया ने वापसी की कोशिश की और लगातार पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए, लेकिन भारतीय डिफेंस के आगे उनकी एक न चली। वहीं 44वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने अपना दूसरा और भारत का तीसरा गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। अंतिम क्वार्टर में भारत की ओर से अमित रोहिदास ने 49वें मिनट में शानदार फील्ड गोल किया। हालांकि एक मिनट बाद ही कोरिया के डैन सन ने गोल दागकर अंतर 4-1 कर दिया, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा। चारों क्वार्टर में दबदबा बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों ने यह खिताबी जीत अपने नाम की और एक बार फिर साबित किया कि हॉकी में भारत एशिया की सबसे मजबूत टीम है।