{"_id":"f8edf53b0c1a79d0a719a1af254fa402","slug":"haryana-set-up-pwl-final-clash-with-mumbai-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा और मुंबई में होगा रेसलिंग लीग का फाइनल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
हरियाणा और मुंबई में होगा रेसलिंग लीग का फाइनल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 27 Dec 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा हैमर्स ने शनिवार को पंजाब रॉयल्स को 4-3 से हराकर प्रो रेसलिंग लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका मुकाबला रविवार को मुंबई गरुड़ की टीम से होगा।
विज्ञापन
एक समय हरियाणा की टीम 0-2 से पिछड़ रही थी लेकिन उसने जोरदार वापसी की। हरियाणा ने अपने चोटिल कप्तान योगेश्वर दत्त की जगह 65 किलो भारवर्ग में विशाल राणा को उतारा जिसे पंजाब के रजनीश ने आसानी से 12-2 से तकनीकी आधार पर मुकाबला समाप्ति से पहले ही चार मिनट 32 सेकेंड में हरा दिया।
विज्ञापन
महिलाओं के 69 किलो भारवर्ग में हरियाणा की गीतिका जाखड़ को पंजाब की बेलारूसी रेसलर वेसेलिसा ने 4-0 से पराजित किया। हैमर्स के लिए 97 किलो भारवर्ग में यूक्रेन के एंद्रितेसी वेलेरी ने पंजाब के मौसम खत्री के खिलाफ वापसी करते हुए उन्हें चित करके बाजी पलट दी। एक समय खत्री 4-1 से बढ़त पर थे।
विज्ञापन
इसी तरह महिलाओं के 53 भारवर्ग में हरियाणा की तात्याना ने प्रियंका फौगाट को 5-4 से हराया। फौगाट भी पहले राउंड में 4-1 से बढ़त पर थी। पंजाब के जर्गेलसेखन ने 125 किलो हैवीवेट में हितेंदर को 5-1 से हराया लेकिन विश्व चैंपियन ओक्साना ने पंजाब की गीता फौगाट से पिछली हार का हिसाब बराबर करते हुए गीता फौगाट को चित कर दिया। उस समय ओक्साना 4-0 से आगे थी। अंत में क्यूबा के लिवान लोपेज ने अपना मुकाबला जीतकर हरियाणा को फाइनल में पहुंचा दिया।
निर्णायक मुकाबले में लिवान ने मारी बाजी
पांच हजार दर्शकों की क्षमता वाले खचाखच भरे केडी जाधव स्टेडियम में पंजाब रॉयल्स ने पहले दो मुकाबले जीत लिए थे लेकिन अगले दो मुकाबले हरियाणा ने जीते। उसके बाद दोनों टीमों के एक-एक मुकाबला जीतने से ओवरऑल स्कोर 3-3 हो गया था लेकिन निर्णायक मुकाबले में क्यूबा के लिवान लोपेज ने 74 किलो भारवर्ग में पंजाब के प्रवीण राणा को 5-1 से हरा दिया।
फाइनल में भी नहीं उतरेंगे योगेश्वर
हरियाणा टीम के कप्तान योगेश्वर दत्त रविवार को फाइनल में भी नहीं उतरेंगे। योगेश्वर ने बताया कि डाक्टरों ने उन्हें दो हफ्ते की आराम की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह टीम वर्क है और फाइनल में उनकी अनुपस्थिति के बावजूद हरियाणा टीम खिताब जीतने में सफल रहेगी। शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल में दोनों टीमों में सभी सात मुकाबले विदेशी पहलवानों ने जीते। योगेश्वर ने कहा कि इस टूर्नामेंट में जो खिलाड़ी हमारी टीम से खेल रहे हैं मेरे लिए वो सब हरियाणवी हैं क्योंकि हरियाणा हैमर्स की नुमाइंदगी कर रहे हैं।