फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Harmanpreet and Praveen will get Khel Ratna Award, Manu Bhakers name was not recommended

Awards: हरमनप्रीत और प्रवीण को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड, मनु भाकर के नाम की नहीं की गई सिफारिश

Mon, 23 Dec 2024 12:58 PM IST
Mayank Tripathi हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 23 Dec 2024 12:58 PM IST
सार

हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार के नाम की सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए की गई है। पेरिस ओलंपिक में ही पदक जीतने वाले शूटर स्वप्निल कुसाले और पहलवान अमन सेहरावत को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की गई है। 

विज्ञापन
Harmanpreet and Praveen will get Khel Ratna Award, Manu Bhakers name was not recommended
manu bhaker - फोटो : ANI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में हॉकी टीम को लगातार दूसरा पदक दिलाने वाले कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले हाईजंपर प्रवीण कुमार के नाम की सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए की गई है। पेरिस ओलंपिक में ही पदक जीतने वाले शूटर स्वप्निल कुसाले और पहलवान अमन सेहरावत को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की गई है। वहीं, पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले मनु भाकर के नाम की सिफारिश शीर्ष खेल पुरस्कार के लिए नहीं की गई है। बताया जाता है कि मनु ने खेल रत्न के लिए आवेदन नहीं किया, लेकिन खेल मंत्रालय ने भी इस पुरस्कार के लिए उनके नाम पर स्वत: संज्ञान नहीं लिया। मंत्रालय ने बीते वर्ष ही क्रिकेटर मोहम्मद शमी के नाम पर स्वत: संज्ञान लेकर अर्जुन अवॉर्ड दिया था। हालांकि मनु के पिता रामकिशन भाकर का कहना है कि मनु ने खेल रत्न के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

मुरलीकांत पेटकर को लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा
सूत्र बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की अगुवाई वाली 12 सदस्यीय अवॉर्ड कमेटी ने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले सात खिलाड़ियों (हॉकी के पांच) और 17 पेरिस पैरालंपिक के पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश अर्जुन अवॉर्ड के लिए की है। इनके अलावा छह अन्य खिलाडि़यों के नाम की सिफारिश अर्जुन अवॉर्ड के लिए हुई है। कुल 30 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। देश को पैरालंपिक में पहला पदक दिलाने वाले पैरा तैराक पद्म श्री मुरलीकांत पेटकर के नाम की सिफारिश लाइफ टाइम अर्जुन अवॉर्ड के लिए की गई है। इस वर्ग के लिए दो खिलाड़ी चुने गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष राणा को द्रोणाचार्य
द्रोणाचार्य अवॉर्ड के नियमित वर्ग के लिए चार और लाइफटाइम वर्ग के लिए दो के नाम की सिफारिश की गई है। इनमें पैराशूटिंग कोच सुभाष राणा, पैरा एथलेटिक कोच अमित सरोहा भी शामिल हैं। बतौर खिलाड़ी खेलने के नाते सरोहा के नाम पर मंत्रालय के समक्ष आपत्ति भी जताई गई है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए सिफारिश किए गए नामों जर्मनप्रीत सिंह, संजय, राजकुमार पाल, अभिषेक और सुखजीत सिंह के अलावा पैरा एथलीट नवदीप सिंह (भाला फेंक), धर्मबीर, अजीत सिंह, सचिन खिलारी, प्रणव सूरमा, प्रीति पाल, सिमरन, होकातो, दीप्ति जीवनजी, नितेश कुमार, पैरा शटलर नितेश कुमार, मनीषा रामदास, तुलसीमति, नित्या सिवन, पैरा शूटर मोना अग्रवाल, रुबीना फ्रांसिस, पैरा जुडोका कपिल परमार प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed