फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Happy Birthday Dipa Karmakar

बर्थडे गर्ल दीपा पर टिकी हैं देश की निगाहें

Tue, 09 Aug 2016 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Aug 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Dipa Karmakar
भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर
भारत की बेटी और ओलम्पिक्स में क्वालीफाई करने वाली देश की पहली महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर का आज जन्मदिन है। दीपा इन दिनों रियो ओलम्पिक्स में देश के लिए मेडल पक्का करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही उनके पिता ने इस बात की उम्मीद जताई थी कि जन्मदिन के दिन अगर दीपा देश के लिए कोई मेडल जीतने में कामयाब रहती है तो यह उसके जीवन का सबसे यादगार दिन बन जाएगा। रियो में प्रदर्शन कर रही दीपा के लिए आज का दिन काफी अहम है और देश को उनसे काफी उम्मीदें भी हैं। तो आइए जानते हैं इन दिनों मीडिया में सुर्खियां बटोर रही दीपा करमाकर कौन हैं और कैसा रहा है उनका खेल कैरियर।
विज्ञापन


23 साल की दीपा का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है, लेकिन पक्के इरादों के साथ मैदान में उतरी दीपा ने कभी भी खुद को या अपने माता-पिता को निराश नहीं किया है। दीपा ने 2014 में पहली बार मेडल जीतकर अपने गौरवशाली करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामनवेल्थ गेम्स में किया था दमदार प्रदर्शन

Happy Birthday Dipa Karmakar
रियो में प्रदर्शन करती दीपा करमाकर - फोटो : PTI

​जब ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए प्रतियोगिता चल रही थी तो उसमें कुल 34 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें से एक दीपा भी थी। दीपा ने उस सूची में 15 स्थान हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। इसका मतलब यह हुआ कि उन्होंने आधे से ज्यादा प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया था।

दीपा ऐसी पहली भारतीय महिला जिमनास्ट हैं जिन्होंने 2014 में ग्लासगो में हुए कामनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया था। इसके बाद उन्होंने जापान के हिरोशिमा में हुए एशियन चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा था। 

रियो ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए दीपा ने फाइनल टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया था। क्वालीफाइंग इवेंट में उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर ही उन्हें रियो ओलंपिक्स का हिस्सा बनने का टिकट मिला। रियो ओलम्पिक्स में भी दीपा का दमदार प्रदर्शन जारी है और इसी की बदौलत वह फाइनल्स में क्वालीफाई करने में कामयाब रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed