फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Gymnastics Deepa Karmakar has been banned for two years action was taken last year under anti-doping rules

Gymnastics: दीपा कर्माकर दो साल के लिए हुई हैं प्रतिबंधित, एंटी डोपिंग नियमों के तहत पिछले साल हुई थी कार्रवाई

Sun, 25 Dec 2022 02:09 PM IST
रोहित राज हेमंत रस्तोगी
हेमंत रस्तोगी Published by: रोहित राज Updated Sun, 25 Dec 2022 02:09 PM IST
सार

चोट से उबरने के बाद दीपा ने बीते वर्ष इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए भारतीय टीम के ट्रायल में वापसी की थी। उन्हें दो ट्रायल खेलने थे। एक ट्रायल में वह टॉप पर रहीं, लेकिन हैरानीजनक तरीके से वह दूसरे ट्रायल में नहीं खेलीं।

विज्ञापन
Gymnastics Deepa Karmakar has been banned for two years action was taken last year under anti-doping rules
दीपा कर्माकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की स्टार जिम्नास्ट और खेल रत्न अवार्डी दीपा कर्माकर दो साल के लिए प्रतिबंधित की गई हैं। एंटी डोपिंग नियमों के तहत व्हेयर अबाउट नहीं भरने के कारण उन पर यह प्रतिबंध बीते वर्ष से लगा हुआ है, लेकिन उनके इस प्रतिबंध के बारे में अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक फेडरेशन (एफआईजी), भारतीय जिम्नास्टिक संघ, नाडा और साई ने सभी ने जुबान बंदकर रखी, लेकिन अब दीपा के प्रतिबंधित होने का सच सामने आया है।
विज्ञापन


दीपा के व्हेयर अबाउट नहीं भरने पर दिए गए तीन मिस टेस्ट
इस साल मार्च माह में एफआईजी ने अपनी वेबसाइट पर 2016 के रियो ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल कर दुनिया को हैरत में डालने वाली दीपा को सस्पेंडेड (निलंबित) दिखाया था। ऐसा डोप पॉजिटिव होने या फिर व्हेयर अबाउट फेल करने के कारण ही हो सकता है, लेकिन एफआईजी ने इसके कारणों का खुलासा नहीं किया। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सबसे मुश्किल वॉल्ट प्रोदुनोवा लगाने वाली दीपा रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) में शामिल थीं। नियमानुसार आरटीपी में शामिल खिलाड़ी को हर चार माह पर अपना व्हेयार अबाउट वल्र्ड एंटी डोपिंग एजेंसी की साइट एडम्स पर भरना होता है। अगर कोई खिलाड़ी चार माह के अंतराल में व्हेयर अबाउट नहीं भरता है। उसका मिस टेस्ट करार दिया जाता है। तीन मिस टेस्ट होने पर खिलाड़ी को एंटी डोपिंग नियमों का आरोपी करार दिया जाता है। सकारात्मक तर्क नहीं देने पर खिलाड़ी पर 12 से 24 माह का प्रतिबंध लगा दिया जाता है। दीपा के साथ भी यही हुआ है। उनके तीन मिस टेस्ट के बाद उन्हें व्हेयर अबाउट फेल्योर का दोषी करार देते हुए दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा ने अंतिम समय में ट्रायल छोड़ा था
चोट से उबरने के बाद दीपा ने बीते वर्ष इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए भारतीय टीम के ट्रायल में वापसी की थी। उन्हें दो ट्रायल खेलने थे। एक ट्रायल में वह टॉप पर रहीं, लेकिन हैरानीजनक तरीके से वह दूसरे ट्रायल में नहीं खेलीं। जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। उनके ट्रायल छोडने को भी व्हेयर अबाउट फेल होने से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed