फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Gurunaidu would try to save his Youth Weightlifting Championships crown 13 players from India will participate

Weightlifting Championships: लगातार दूसरी बार चैंपियन बनना चाहेंगे गुरुनायडू, भारत के 13 खिलाड़ी होंगे शामिल

Wed, 08 Mar 2023 10:50 AM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 08 Mar 2023 10:50 AM IST
सार

विश्व यूथ भारोत्तोलन चैंपियनशिप में इस बार भारत की 13 सदस्यीय टीम शामिल होगी। गुरुनायडू से एक बार फिर सभी को पदक की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
Gurunaidu would try to save his Youth Weightlifting Championships crown 13 players from India will participate
गुरुनायडू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारोत्तोलक सेनापति गुरुनायडू एक बार फिर विश्व यूथ चैंपियन बनने का दावा ठोकने जा रहे हैं। वह डरेस (अल्बानिया) में 25 मार्च से 1 अप्रैल तक होने वाली विश्व यूथ भारोत्तोलन चैंपियनशिप में खेलने जा रहे हैं। बीते वर्ष जून माह में गुरुनायडू ने लियोन (मैक्सिको) में हुई इस चैंपियनशिप में 55 भार वर्ग का स्वर्ण जीता था। इस बार भी वह इसी भार में अपनी चुनौती पेश करने जा रहे हैं। पिछली बार इस चैंपियनशिप में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


13 भारोत्तोलक लेंगे भाग
पिछली बार इस चैंपियनशिप में पांच पुरुष और सात महिला भारोत्तोलकों ने भाग लिया था, इस बार भारतीय भारोत्तोलन संघ (आईडब्ल्यूएलएफ) ने इस चैंपियनशिप के लिए 13 सदस्यीय (छह पुरुष और सात महिलाओं) का चयन किया है। पिछली बार इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले छह भारोत्तोलकों में से दो वर्तमान टीम में शामिल हैं। इनमें सेनापति गुरुनायडू और आकांक्षा व्यवहारे शामिल हैं।
विज्ञापन


आकांक्षा ने बीते वर्ष जीता था रजत
पिछली चैंपियनशिप में महाराष्ट्र की आकांक्षा ने 40 भार वर्ग में 127 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता था, जबकि गुरुनायडू ने 230 किलो वजन उठाया था। इस बार आकांक्षा 45 भार वर्ग में खेलने जा रही हैं। डरेस में खेलने जा रहे पुरुष भारोत्तोलकों में एल धनुष, तुफैल (49), सेनापति गुरुनायडू, तोमछोऊ मितेई (55), गोलम टिंकू (61), बेदाब्रत भराली (67) शामिल हैं। महिला भारोत्तोलकों में ज्योत्सना साबर (40), अश्मिता धोने, आकांक्षा व्यवहारे (45), कोयल बार (49), मीना सांता (55), संजना (76), एम मार्टिना देवी (प्लस 81 किलो) शामिल हैं। मणिपुर की मार्टिना देवी ने खेलो इंडिया गेम्स में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
आईडब्ल्यूएलएफ के अध्यक्ष सहदेव यादव का कहना है कि भारतीय भारोत्तोलकों से इस चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। गुरुनायडू इस बार भी कमाल दिखा सकते हैं। मार्टिना देवी भी अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। लियोन (मैक्सिको) में हुई विश्व यूथ चैंपियनशिप में 55 किग्रा भार वर्ग में 230 किलो वजन उठाकर गुरुनायडू ने स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed