फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Gulmarg World class excellence center will be built for winter sports says sports minister Anurag Thakur

Gulmarg: शीतकालीन खेलों के लिए बनेगा विश्व स्तरीय उत्कृष्टता केंद्र, खेल मंत्री बोले- विश्व में श्रेष्ठ होगा

Sat, 11 Feb 2023 10:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 11 Feb 2023 10:21 PM IST
सार

उत्कृष्टता केंद्र के गठन की घोषणा दो साल पहले फरवरी 2021 में तात्कालीन खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने की थी, इस बाबत पूछे जाने पर अनुराग ठाकुर ने कहा दो वर्ष कोविड महामारी का रहा।

विज्ञापन
Gulmarg World class excellence center will be built for winter sports says sports minister Anurag Thakur
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि उनका मंत्रालय जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में शीतकालीन खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्टता केंद्र) खोलने के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद ले रहा है। गुलमर्ग देश में शीतकालीन खेलों के लिए सबसे बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। गुलमर्ग में शुरू हुए छह दिवसीय विंटर गेम्स के इतर पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि एक बार गुलमर्ग में उत्कृष्टता केंद्र खुलने के बाद यह न केवल भारत में बल्कि विश्व में श्रेष्ठ होगा। 
विज्ञापन


उत्कृष्टता केंद्र के गठन की घोषणा दो साल पहले फरवरी 2021 में तात्कालीन खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने की थी, इस बाबत पूछे जाने पर अनुराग ठाकुर ने कहा दो वर्ष कोविड महामारी का रहा। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया अभियान से प्रतिभाओं की तलाश के अलावा उनके हुनर को और तराशने का भी काम होता है। इन प्रतिभाओं को चुनने के बाद विभिन्न अकादमियों में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है। सरकार अभियान के जरिए खेलों को देश के कोने-कोने में पहुंचाएगी।
विज्ञापन


स्नो क्रिकेट से मिल सकता है कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा
दौरे में स्नो क्रिकेट का लुत्फ लेने वाले खेल मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में यह बीच वॉलीबाल की तरह मशहूर हो जाएगा। देश में छह-सात जगह ऐसी है, जहां बर्फ पड़ती है। छोटी बाउंड्री, खास गेंद और विशेष नियमों के तहत इसे खेला जा सकता है। लोग अपने तौर पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं, आपको बस एक छोटा मैदान, दो गेंद और दो बैट चाहिए और छह-छह खिलाड़ियों की टीमों के साथ इसे खेला जा सकता है। ठाकुर ने कहा कि कश्मीर जैसी जगह में स्नो क्रिकेट पर्यटन को बढ़ाने में बड़ा मददगार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed