फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Gukesh finishes second in Tata Steel Masters Madoka won the Challenger category title 8.5 points to 4 players

Tata Steel Masters: गुकेश दूसरे स्थान पर रहे, मेडोंका ने जीता चैलैंजर वर्ग का खिताब; चार खिलाड़ियों को 8.5 अंक

Tue, 30 Jan 2024 07:24 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 07:24 AM IST
सार

पहले टाईब्रेकर में गुकेश ने अनीश गिरी को तीन गेमों में हरा फाइनल में चीन के वेई यी से भिड़ने का हक हासिल किया। फाइनल में गुकेश की वेई के खिलाफ पहली बाजी ड्रॉ रही, दूसरी में गुकेश को हार मिली। 

विज्ञापन
Gukesh finishes second in Tata Steel Masters Madoka won the Challenger category title 8.5 points to 4 players
डी गुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय ग्रैंड मास्टर डी गुकेश दुर्भाग्यशाली रहते हुए टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज का खिताब नहीं जीत सके। 8.5 अंकों के साथ चार खिलाड़ियों के शीर्ष पर रहने के चलते टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। पहले टाईब्रेकर में गुकेश ने अनीश गिरी को तीन गेमों में हरा फाइनल में चीन के वेई यी से भिड़ने का हक हासिल किया। फाइनल में गुकेश की वेई के खिलाफ पहली बाजी ड्रॉ रही, दूसरी में गुकेश को हार मिली। 
विज्ञापन


गुकेश संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले 13वें और अंतिम दौर में उन्होंने काले मोहरों से ईरान के परहम मगशूदलू को हराया। विदित गुजराती (7.5) को वेई यी के हाथों हार मिली, जबकि प्रगनानंदा (7.5) ने अलीरेजा से ड्रॉ खेला। चैलेंजर वर्ग के 13वें और अंतिम दौर में भारतीय जीएम लियोन ल्यूक मेंडोंका (9.5) ने दिव्या देशमुख को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed