Neeraj Chopra: 'वह प्रेरणास्रोत हैं', पोल वॉल्ट के सर्वकालिक महान एथलीट डुप्लांटिस ने की नीरज चोपड़ा की तारीफ
डुप्लांटिस को सर्वकालिक महान पोल वॉल्ट एथलीट कहा जाता है। वह सात बार के सीनियर वैश्विक चैंपियन और 6.27 मीटर से वर्तमान विश्व रिकॉर्ड धारक हैं। उन्होंने नीरज चोपड़ा की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डुप्लांटिस को सर्वकालिक महान पोल वॉल्ट एथलीट कहा जाता है। वह सात बार के सीनियर वैश्विक चैंपियन और 6.27 मीटर से वर्तमान विश्व रिकॉर्ड धारक हैं। नीरज ने पिछले दो ओलंपिक में स्वर्ण और रजत के साथ भारत के सबसे महान एथलीट के रूप में अपनी विरासत को मजबूत किया है। 'लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स' की पूर्व संध्या पर डुप्लांटिस ने नीरज के साथ अपनी शुरुआती मुलाकातों को याद करते हुए उन्हें प्रेरणादायी करार दिया।
25 वर्षीय डुप्लांटिस को '2025 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स' में 'स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। उन्होंने कहा, 'हमने एक दूसरे से काफी बातचीत की है। टोक्यो में ओलंपिक से पहले और ओलंपिक के बाद भी उनके साथ काफी बातचीत हुई थी, जब वह पूरे भारत देश को प्रेरित कर रहे थे, जो बहुत अच्छा था।'
डुप्लांटिस ने कहा, 'नीरज अब भी वैसे ही इंसान है, वही इंसान जिससे मैं वर्षों पहले मिला था। हम शायद 2016 की विश्व जूनियर चैंपियनशिप में पहली बार एक ही प्रतियोगिता में थे, उन्होंने वहां भी धमाकेदार प्रदर्शन किया। वह प्रेरणास्रोत हैं। वह जो भी करते हैं, मुझे वह पसंद हैं। वह प्रतिभाशाली और महान एथलीट हैं। वह भारत में खेलों के लिए जो कुछ भी कर रहे हैं, वह वास्तव में एक अद्भुत है।'
लुसियाना में जन्मे पोल वॉल्ट एथलीट डुप्लांटिस स्वीडन के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। उनके पास पेरिस 2024 और टोक्यो 2020 में ओलंपिक स्वर्ण पदक हैं। वह दो बार के विश्व आउटडोर चैंपियन (2022, 2023), तीन बार के विश्व इनडोर चैंपियन (2022, 2024, 2025) और मौजूदा यूरोपीय चैंपियन हैं।