कप्तान धोनी के लिए अच्छी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के एक मामले में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिला की एक स्थानीय अदालत ने जो गैर जमानती वारंट जारी किया था, वह उसने वापस ले लिया है।
अदालत ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में वनडे कप्तान धोनी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए 7 जनवरी को दौरे के पहले अभ्यास मैच में उतरने से पहले ही गहरा झटका लगा था। आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने वनडे कप्तान धोनी के खिलाफ अदालत में मौजूद होने के लिए जमानती वारंट जारी कर दिया था।
यह था मामला
अदालत की ओर से यह कदम कप्तान धोनी के खिलाफ हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होने से जुड़ी एक निजी शिकायत पर उठाया गया है। अनंतपुर के जिला प्रधान सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में गोपाल राय और श्याम की शिकायत के आधार पर भारतीय कप्तान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था।
ऐसी खबर भी थी कि गोपाल राय और श्याम हिंदू दक्षिणपंथी संगठन से ताल्लुक रखते हैं। पिछले साल इन दोनों ने अदालत से कप्तान धोनी की एक बिजनेस पत्रिका के मुख्य पेज पर छपी तस्वीर की शिकायत की थी।
इसमें धोनी को एक हिंदू देवता (विष्णु) के अवतार में दिखाया गया है। साथ ही, इस तस्वीर में धोनी के कई हाथ दिखाए गए थे और उनमें से एक में वे जूता थामे हुए हैं।